एजुकेशन

PSEB Class 5th Result 2023: pseb.ac.in पर जारी हुआ पंजाब बोर्ड 5वीं रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 7, 2023, 10:41 AM IST

Punjab Board PSEB 5th Result 2023: पंजाब बोर्ड 5वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। पीएसईबी ने नतीजे कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए। जबकि, पीएसईबी 5वीं रिजल्ट लिंक आज 10बजे वेबसाइट पर एक्टिव किया गया। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

PSEB Class 5th Result 2023: pseb.ac.in पर जारी हुआ पंजाब बोर्ड 5वीं रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

Punjab Board PSEB Class 5th Result 2023, PSEB 5th Result 2023 on pseb.ac.in and indiaresults.com: पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (PSEB) ने 5वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in और indiaresults.com पर आज 10 बजे जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी पंजाब बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

PSEB Class 5th Result 2023: पीएसईबी 5वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव

पंजाब बोर्ड 5वीं परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 4 मार्च तक किया गया। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित हुए। जबकि, पीएसईबी 5वीं रिजल्ट लिंक आज 10 बजे वेबसाइट पर एक्टिव किया गया। बता दें कि इस साल 5वीं परीक्षा में 2,93,847 स्टूडेंट्स शामिल हुए। जिसमें से 2,92,947 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है।

Punjab Board 5th Result 2023: जसप्रीत ने मारी बाजी

आधिकारिक सूचना के मुताबिक, मनसा की जसप्रीत कौर ने 500 में से 500 अंक हासिल कर टॉप किया। वहीं, मानसा की नवदीप कौर राज्य में दूसरे स्थान पर रहीं और उन्होंने भी 500 अंक हासिल किए। इसके अलावा फरीदकोट के गुरनूर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बता दें कि इस साल 5वीं का पास प्रतिशत 99.69 % दर्ज किया गया है। सभी स्टूडेंट्स अब बोर्ड की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।

How to download Punjab Board PSEB Class 5th Result 2023

  • पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • पंजाब बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
PSEB Class 5th Result 2023: कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा

पंजाब बोर्ड 5वीं परीक्षा में असफल स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा दो महीने के अंदर होगी। बता दें कि कक्षा 5वीं के स्टूडेंट्स के लिए पुनर्मूल्यांकन का कोई प्रावधान नहीं होगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article