एजुकेशन

SSC GD Constable Result 2023: आज जारी होगा जीडी कांस्टेबल रिजल्ट, एसएससी ने जारी किया नया नोटिस

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 3, 2023, 01:26 PM IST

SSC GD Constable Sarkari Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी करने जा रहा है। बता दें कि इस साल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक विभिन्न केंद्रों पर किया गया था।

Image

SSC GD Result 2023

Photo : iStock

SSC GD Constable Result 2023, SSC GD Constable Sarkari Result 2023 on ssc.nic.in: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट (SSC GD Constable Result 2023) आज यानी 2 अप्रैल को जारी करने जा रहा है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं।

SSC GD Constable Result 2023: आज जारी होगा रिजल्ट

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा इस साल 10 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक हुई थी। आयोग की ओर जारी नोटिस के मुताबिक, पीईटी व पीएसटी का आयोजन 15 अप्रैल से किया जाएगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले टाइम्स नाउ नवभारत पर सूचित किया जाएगा।

SSC GD Constable Result 2023: इतने नंबर जरूरी

कांस्टेबल जीडी एग्जाम में पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना होगा। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 25% अंक और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20% अंक प्राप्त करना होगा।

How to download SSC GD Constable Result 2023

  • एसएससी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आप अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC GD Constable Recruitment 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और असम राइफल्स में कुल 50187 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article