एजुकेशन

SSC GD Constable Result 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट ssc.nic.in से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 3, 2023, 12:42 PM IST

SSC GD Constable Result 2023 Date and Time: कर्मचारी चयन आयोग एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2023 आज जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर चेक कर सकेंगे। उम्मीदवार यहां से क्वालिफाइंग कटआफ, रिजल्ट लिंक आदि जानकारी चेक कर सकेगे।

Image

एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2023, ssc.nic.in से करें चेक

Staff Selection Commission (SSC) GD Constable Result 2022-23 की घोषणा आज होने की संभावना है, बता दें, एसएससी इन रिजल्ट्स को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी करेगा। अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम 3 या 4 अप्रेल में जारी किया जाएगा। यह रिजल्ट पीडीएफ रूप में जारी किए जाएंगे, जिसमें आपको अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देखना होगा। परिणाम घोषित होने के बाद, रिजल्ट देखने का तरीका व रिजल्ट डायरेक्ट लिंक को यहां अपडेट किया जाएगा।

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल स्कोरकार्ड कैसे देखें?

  • एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट देखने के लिए ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब आप रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें, पीडीएफ खुलेगा।
  • यहां रोल नंबर और नाम से रिजल्ट चेक करें।
एसएससी जीडी कांस्टेबल अनुमानित क्वालिफाइंग कट-ऑफ?

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2022.23 सीबीई का कट-ऑफ अंक सामान्य के लिए 30 प्रतिशत, एससी-एसटी / ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस के लिए 25 प्रतिशत और ईएसएम श्रेणियों के लिए 20 प्रतिशत है।

इन विभागों में होगी भर्ती

  • सीमा सुरक्षा बल
  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
  • भारत तिब्बत सीमा पुलिस
  • सशस्त्र सीमा बल
  • सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स
  • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और असम राइफल्स
एसएससी ने देश भर में 10 जनवरी 2023 से 14 फरवरी, 2023 तक एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का आयोजन था। रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 30 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2023 अभियान के जरिये, कुल 50,187 पदों को भरा जाएगा। एसएससी जीडी परीक्षा को पास करने वाले शारीरिक दक्षता परीक्षा पीईटी परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article