SSC GD Constable Exam 2025 D: जारी हुई एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम डेट, 4 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

SSC GD Constable Exam 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा की तारीख घोषित आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी यहां एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम 2025 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

SSC GD Constable Exam 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा की तारीख (SSC GD Constable Exam 2025) घोषित कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम डेट व पैटर्न (SSC GD Constable Exam 2025 Pattern) चेक कर सकते हैं।

SSC GD Constable Exam 2025 Date

SSC GD Constable Exam 2025 Date

SSC GD Constable Exam 2025: इस तारीख को होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबस परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से 13 फरवरी, 17 फरवरी से 21 फरवरी, 24 फरवरी और 25 फरवरी 2025 को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 160 अंकों के 80 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

End of Feed