एजुकेशन

SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा टियर 2 एग्जाम

SSC CGL Tier 2 Exam 2024: एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट - ssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि एशएससी की तरफ से कई अन्य परीक्षाओं की भी तारीखें घोषित की गई हैं।

Image

SSC CGL परीक्षा की तारीख घोषित

Photo : Times Now Digital

SSC CGL Tier 2 Exam 2024: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट - ssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि एसएससी की तरफ से कई अन्य परीक्षाओं की भी तारीखें घोषित की गई हैं। एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को परीक्षा की तारीख का इंतजार था।

एसएससी की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए टियर 1 की परीक्षाएं 9 सितंबर से 26 सितंबर 2024 तक चली थी, जिसका रिजल्ट 3 अक्टूबर को जारी किया गया। अब टियर 2 परीक्षाओं की तारीख घोषित हो गई हैं।

SSC CGL Tier 2 Exam ऐसे करें चेक

  • एग्जाम शेड्यूल चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर SSC CGL Tier 2 Exam के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब एग्जाम शेड्यूल पीजीएफ फॉर्मेट में आ जाएगा।
  • एग्जाम डेट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

SSC CGL Tier 2 Exam Date and Time Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

SSC CGL Tier 2 Exam: कब होंगी परीक्षाएं?

एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षाएं जनवरी 2025 में आयोजित होंगी। एसएससी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षाएं 18 जनवरी, 19 जनवरी और 20 जनवरी 2025 को होंगी। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 17727 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसके लिए एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

SSC GD Constable Exam: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखें भी घोषित हो गई हैं। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना एग्जाम शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर देख सकते हैं। बता दें कि SSC GD Constable परीक्षा के माध्यम से कुल 39000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article