SSC GD Constable Result 2023, SSC GD Constable PET and PST Admit Card 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट (SSC GD Constable Result 2023) कल शाम यानी 8 अप्रैल को जारी कर दिया है। जीडी कांस्टेबल एग्जाम में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इस पीडीएफ में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर और कट ऑफ अंक सहित अन्य जरूरी जानकारी दी होगी।
SSC GD Constable Admit Card 2023
SSC GD Constable PET PST Date 2023: कब होगा फिजिकल टेस्ट
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन इस साल 10 जनवरी से 13 फरवरी तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में किया गया था। आयोग ने अब इस परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए हैं। जारी सूचना के मुताबिक, लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए उपस्थित होना होगा। बता दें कि फिजिकल टेस्ट का आयोजन 15 अप्रैल से किया जाना है।
SSC GD Constable Physical Test Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड
एसएससी की ओर से पीईटी और पीएसटी के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयोग इसी सप्ताह एडमिट कार्ड जारी कर देगा। ध्यान रहे कि फिजिकल टेस्ट में बिना एडमिट कार्ड शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को भी ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें।
How to download SSC GD Constable PET and PST Admit Card 2023
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर जीडी कांस्टेबल पीईटी व पीएसटी एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम के जरिए 50187 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
