UP Board Result 2023, UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2023 Passing Marks: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है। अब बोर्ड ने इंटर और हाईस्कूल रिजल्ट की तैयारी तेज कर दी है। यूपी बोर्ड जल्द ही परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। जिसे स्टूडेंट्स रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके चेक कर सकेंगे। यूपी बोर्ड रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UP Board 10th, 12th Passing Marks 2023: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में सफल होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। इससे कम अंक मिलने पर फेल घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि बोर्ड की ओर से ऐसे स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह परीक्षा मई या जून में होगी। बोर्ड इस परीक्षा की सटीक तारीख रिजल्ट घोषित करने के बाद जारी करेगा।
UPMSP UP Board Result 2023: स्टूडेंट्स को मिलेगा स्क्रूटनी का मौका
यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में प्राप्त नंबर से असंतुष्ट स्टूडेंट्स को स्क्रूटनी का भी मौका दिया जाएगा। बोर्ड की ओर से स्क्रूटनी का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। ध्यान रहे कि इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।
UP Board Exam Result 2023: फरवरी-मार्च में हुई परीक्षा
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक और 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई। इस साल हाईस्कूल की परीक्षा में 31,16,458 और 12वीं परीक्षा में 27,50,871 स्टूडेंट्स सहित कुल 58 लाख से अधिक स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए।
UP Board Result 2023 Date: कब तक जारी होगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल के आखिरी या मई के पहले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
