UGC NET June 2023, UGC NET June Notification 2023: यूजीसी नेट नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जून सेशन का नोटिफिकेशन (UGC NET June Notification 20233) जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
UGC NET June Exam 2023 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा
यूजीसी अध्यक्ष एम.जगदीश कुमार ने जून सेशन एग्जाम की तारीख पहले ही घोषित कर दी थी। जिसके मुताबिक, यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 13 जून से 22 जून 2023 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगी। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इससे पहले एनटीए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर सकता है।
UGC NET June Notification 2023: कब आएगा नोटिफिकेशन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूजीसी नेट जून सेशन का नोटिफिकेशन अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। नोटिफिकेशन जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अप्लाई कर सकेंगे।
How to apply for UGC NET June 2023
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- फिर यूजीसी नेट जून 2023 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- फिर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा कर दें।
यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 16 मार्च तक किया गया। एनटीए ने हाल ही में परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी की है। उम्मीद है कि रिजल्ट भी एक दो दिनों में घोषित कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
