एजुकेशन

SSC GD Constable 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 कब होगी, जारी हुआ नोटिस

SSC GD Constable Exam 2026 Date OUT: एसएससी ने अपनी आधिकारिक साइट ssc.gov.in पर नोटिस जारी कर बता दिया कि एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 कब होगी। फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार यहां से चेक करें

Image

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 कब है? (Image - ssc.gov.in/)

SSC GD Constable Exam 2026 Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज 11 अप्रैल को BSF, CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF और असम राइफल्स में कांस्टेबल GD भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि बता दी है। इन अपडेट्स को एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.gov.in पर अपलोड किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार, (एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 कब होगी) यह परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से 30 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। SSC GD Constable Exam 2026 Notice को बिना क्रेडेंशियल के देखा जा सकता है। उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से परीक्षा तिथि देखें

उम्मीदवारों को आज 11 अप्रैल 2026 को 15:00 बजे से 15 अप्रैल 2026 को 17:00 बजे तक, अपने SSC खाते के माध्यम से 'सप्ताहों के लिए अपनी प्राथमिकता' (preference for weeks) जमा करनी होगी।

SSC GD Constable Exam 2026 Kab Hoga: Key Highlight

संस्था: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission)
पद का नाम: GD कांस्टेबल
परीक्षा तिथि: 27 अप्रैल 2026 से 30 मई 2026 तक (चार साप्ताहिक चरण)
परीक्षा का माध्यम: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026

SSC GD Constable Exam 2026 Admit Card

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा, अभी इस पर अपडेट नहीं आया है। लेकिन उचित समय पर 'सप्ताह की प्राथमिकता' के बाद सूचित किया जाएगा।

SSC GD Constable Exam 2026 Notice: कैसे देखें

  • ssc.gov.in पर जाएं
  • Notice Board के नीचे देखें
  • 'Schedule of Constable (GD) in Central Armed Police Forces (CAPFs), SSF, and Rifleman (GD) in Assam Rifles Examination, 2026' पर क्लिक कर दें। पीडीएफ खुल जाएगी।

SSC GD Constable 2026, ये रहा डायरेक्ट लिंक LINK

यह अधिसूचना उन हजारों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो इन सरकारी पदों की तैयारी कर रहे हैं। इस परीक्षा में उम्मीदवारों के सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता, प्रारंभिक गणित, तथा अंग्रेजी/हिंदी विषयों के ज्ञान की जांच की जाएगी; और केवल वही उम्मीदवार चयन के अगले चरण में आगे बढ़ पाएंगे जिनका चयन (शॉर्टलिस्ट) किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article