SSC Exam Calendar 2024, SSC Exam Calendar 2024 Download: कर्मचारी चयन आयोग ने 2024-25 का अस्थायी कैलेंडर जारी कर (SSC Exam Calendar 2024) दिया है। एसएससी सीजीएल, सीएचएसएल व एमटीएस सहित अन्य परीक्षाओं का इंतजार कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपने परीक्षा का कैलेंडर डाउनलोड कर (SSC Exam Calendar 2024 Download PDF) सकते हैं। यदि आप भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो ऑफिशियल साइट पर जाकर एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। इससे अभ्यर्थियों को तैयारी में मदद मिलती है। यहां आप जान सकते हैं कि एसएससी सीजीएल, सीएचएसएल, स्टेनोग्राफर 2024 की परीक्षाएं कब आयोजित की जाएंगी।
SSC Exam Calendar 2024 Download: यहां डाउनलोड करें एसएससी एग्जाम कैलेंडर
एसएससी परीक्षा का कैलेंडर डाउनलोड( SSC Exam Calendar 2024 Download):
- SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC Exam Calendar 2024-25 लिंक पर क्लिक करें।
- सीजीएल, सीएचएसएल और स्टेनोग्राफर समेत अन्य परीक्षा की तारीख आ जाएगी।
- नीचे डीउनलेड पर क्लिक कर एग्जाम कैलेंडर सेव कर लें।
SSC Exam Calendar 2024-25: यहां देखें एसएससी एग्जाम का शेड्यूल
आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार ग्रेड सी स्टेनोग्राफर की परीक्षाएं अप्रैल से मई के बीच आयोजित की जाएगी। दिल्ली पुलिस व सशस्त्र सीमा पुलिस बल सब इंस्पेक्टर की परीक्षा मई-जून में निर्धारित होगी। एसएससी सीएचएसएल की परीक्षाएं जून से जुलाई में होगी। इसके लिए नोटिफिकेशन 2 अप्रैल को जारी किया जाएगा।मल्टी टास्किंग टियर 1 परीक्षा जुलाई से अगस्त में होगी। वहीं सीजीएल टियर 1 परीक्षा सितंबर से नवंबर में होगी। जबकि जूनियर व सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर की परीक्षाएं अक्टूबर से नवंबर में होगी।
