SSC Delhi Police Constable Result 2025 OUT: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती 2026 की CBT परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में बैठे उम्मीदवार SSC की वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर और मेरिट लिस्ट PDF में चेक कर सकते हैं। यह भर्ती 7,565 पदों के लिए निकाली गई थी और इसमें 27 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा था। CBT 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक देशभर के केंद्रों पर कई शिफ्टों में हुआ था। अलग-अलग शिफ्ट होने की वजह से नॉर्मलाइजेशन के जरिए फाइनल स्कोर तैयार किए गए हैं, ताकि सभी को बराबर मौका मिले।
अब PMT, PST और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन बाकी
CBT पास करने का मतलब फाइनल सिलेक्शन नहीं है। शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को अब फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट से गुजरना होगा। इसमें दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद समेत तय शारीरिक मानकों की जांच होगी। PMT/PST क्लियर करने वालों के डॉक्यूमेंट चेक होंगे, उसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा। सभी स्टेज पास करने वाले उम्मीदवारों को ही नियुक्ति मिलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: UPMSP ने UP बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की 2027 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की, इस तारीख से पहले जमा करनी होगी फीस
SSC Delhi Police Constable Result 2026 Steps to Check
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का नोटिस और परिणाम देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Notice Board” पर क्लिक करें
- Constable (Executive) Male and Female in Delhi Police Examination, 2025 - Declaration of result of Computer Based Examination for shortlisting candidates to appear in Physical Endurance and Measurement Test (PE and MT)/ Document Verification (DV) लिंक पर जाएं, नोटिस खुल जाएगा
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- Results पर क्लिक करें।
- अब इन लिंक्स पर क्लिक करें
SSC ने कहा है कि PMT/PST की तारीख और आगे की प्रक्रिया की जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
