SSC Delhi Police Constable Result 2023: जारी हुआ एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, देखें कैसे कर सकेंगे चेक

SSC Delhi Police Constable Result 2023: एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023 ssc.nic.in पर जारी कर दिया गया है। 11 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित इस परीक्षा का रिजल्ट यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से चेक व डाउनलोड कर सकते ​हैं।

SSC Delhi Police Constable Result 2023: एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया गया है। कर्मचारी चयन आयोग ने इन रिजल्ट्स को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया है। आयोग ने इस परीक्षा का आयोजन 11 नवंबर से 3 दिसंबर 2023 तक किया गया था। उम्मीदवार यहां से साइट से रिजल्ट देखने के अलावा डायरेक्ट लिंक से भी परिणाम देख सकेंगे।

Delhi Police Constable Result 2023

एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023

SSC Delhi Police Constable Exam 2023 कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित किया गया था। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला के लिए आयोजित हुई परीक्षा में कुल 86049 ने पीई एंड एमटी/डीवी के लिए अर्हता प्राप्त की है। चयनित 86049 उम्मीदवारों में से 13912 एससी वर्ग से, 4727 एसटी से, 5148 ओबीसी से, 9223 ईवीएस से और 53039 यूआर यानी सामान्य वर्ग से हैं।

End of Feed