SSC CPO SI 1st Shift Exam Cancelled 2026: एसएससी सीपीओ एसआई के पहली शिफ्ट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर अहम फैसला लिया है। आयोग ने 26 नवंबर 2026 को आयोजित पेपर-1 की पहली शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी है। इस शिफ्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब दोबारा परीक्षा देनी होगी। आयोग के मुताबिक 26 नवंबर को पहली शिफ्ट में आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र में कुछ सवाल दोहराए गए थे यानी एक ही प्रश्न कई बार पूछे गए थे। इस मामले के संज्ञान में आते ही आयोग ने एग्जाम रद्द करने का फैसला लिया है। ध्यान रहे सिर्फ पहले शिफ्ट का एग्जाम रद्द किया गया है।
SSC CPO SI 1st Shift Exam 2026 Cancelled: एसएससी सीपीओ एसआई फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा रद्द
SSC CPO SI 1st Shift Exam Reschedule: अब 2 दिसंबर को दोबारा होगी परीक्षा
आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 26 नवंबर 2026 को पहली शिफ्ट की रद्द हुई परीक्षा अब 2 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार 26 नवंबर 2026 को पहली शिफ्ट की परीक्षा में शामिल हुए थे उन्हें दोबारा 2 दिसंबर को परीक्षा में शामिल होना होगा।
SSC CPO SI 1st Shif Exam Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्य
जारी नोटिफिकेशन में जानकारी दी गई है कि दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए केंद्र की जानकारी और नया एडमिट कार्ड 28 नवंबर 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां एग्जाम सिटी स्लिप व एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे परीक्षा केंद्र पर किसी भी अभ्यर्थी को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।
यहां अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि लगातार ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। किसी भी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन आते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
