SSC CPO 2025 Notification: तय समय पर नहीं जारी होगी दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ SI परीक्षा के लिए अधिसूचना, देखें अपडेट

SSC CPO 2025 Notification Date Postponed: एसएससी ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में सब-इंस्पेक्टर या एसएससी सीपीओ 2025 भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी करने की तिथि स्थगित कर दी है।

SSC CPO 2025 Notification Date Postponed: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में सब-इंस्पेक्टर या एसएससी सीपीओ 2025 भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी करने की तिथि स्थगित कर दी है। आयोग ने इसके पीछे प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया है। बता दें, SSC CPO 2025 Exam का आयोजन 16 जून को किया जाना था।

SSC CPO 2025 Notification Date Postponed Notice

दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ SI परीक्षा के लिए अधिसूचना

नोटिस में कहा गया है कि "उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2025 में सब-इंस्पेक्टर की अधिसूचना, जो 16.06.2025 को प्रकाशित होने वाली थी, प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। उपयोगकर्ता विभाग के परामर्श से नोटिस के प्रकाशन की तिथि को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसलिए, सभी उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर कड़ी नजर रखने की सलाह दी जाती है,"

End of Feed