SSC CHSL Tier 2 Exam Date 2025 Announced: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर परीक्षा टियर 2 (CHSL Tier 2) का शेड्यूल जारी कर (SSC CHSL Tier 2 Exam Date 2025 दिया है। 9 मार्च, 2026 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 10 अप्रैल, 2026 को आयोजित (SSC CHSL Tier 2 Exam Date) की जाएगी। यह परीक्षा एक ही दिन में दो सत्रों में होगी। ध्यान रहे एसएससी सीएचएसएल टियर 1 की परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार टियर 2 की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
SSC CHSL Tier 2 Exam Date 2025 Announced: यहां देखें एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा की तारीख
बता दें एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का परिणाम मार्च 2026 के पहले सप्ताह में जारी किया गया था। परीक्षाएं 3 से 6 दिसंबर और 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। वहीं अब टियर 2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। इसके जरिए कुल 3000 से ज्यादा पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए स्टेप के जरिए अपना परीक्षा का नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
SSC CHSL Tier 2 Exam Date 2025: ऐसे देखें परीक्षा का नोटिफिकेशन
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC CHSL Exam Date 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षा की तारीख का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर एग्जाम का नोटिफिकेशन डाउनलोड कर लें।
SSC CHSL Exam 2025: कब शुरू हुआ था आवेदन
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 जून 2025 से शुरू हुई थी। यहां उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 18 जुलाई 2025 तक का समय दिया गया था। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 19 जुलाई 2025 थी। फिर फॉर्म में सुधार के लिए 23 और 24 जुलाई 2025 को करेक्शन विंडो ओपन की गई थी। वहीं अब टियर 2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है।
SSC CHSL Exam Pattern: एसएससी सीएचएसएल एग्जाम पैटर्न
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 एग्जाम पैटर्न की बात करें तो परीक्षाएं दो सेशन में आयोजित की जाएंगी। सेशन 1 परीक्षा के लिए कुल अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी। यहां कुल 180 मार्क्स के 60 प्रश्न होंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
