SSC CHSL Admit Card 2024: एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड कब आएगा, जुलाई में होगी टियर 1 परीक्षा

SSC CHSL Admit Card 2024 Release Date: एसएससीस सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 1 जुलाई 2024 से किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा।

SSC CHSL Tier I Admit Card 2024 Release Date: एसएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड हॉयर सेकेंडरी (10+2) लेवल (CHSL) एग्जाम का एडमिट कार्ड (SSC CHSL Hall Ticket 2024) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड(SSC CHSL Admit Card 2024 Downlod) कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

SSC CHSL Admit Card 2024

SSC CHSL Admit Card 2024

SSC CHSL Tier I Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एग्जाम का आयोजन 1 जुलाई से 5 जुलाई और 8 जुलाई से 11 जुलाई 2024 को किया जाएगा। टियर 1 परीक्षा में इंग्लिश, जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस से 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि प्रत्येक गलत जवाब पर 0.5 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

End of Feed