SSC CHSL 2024 Option Cum Preference Form Last Date: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (सीएचएसएलई) 2024 से जुड़ा नया अपडेट जारी किया है। इसके तहत ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। आयोग ने इस संबंध में अपनी आधिकारिेक वेबसाइट ssc.gov.in पर नोटिस जारी किया है। अगर आपने अभी तक ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म नहीं भरा है, तो इस लेख के माध्यम से देखें कैसे भरा जा सकता है SSC CHSL 2024 Option Cum Preference Form
SSC CHSL 2024: ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म
आयोग ने आधिकारिक नोटिस में कहा है, "संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (सीएचएसएलई), 2024 के उम्मीदवारों द्वारा ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म भरने व जमा करने की विंडो बढ़ा दी गई है और यह 10.02.2025 (रात 11:59 बजे) तक सक्रिय रहेगी। संभव हो तो अंतिम तिथि से पहले ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म को भर लें।ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म भरने की पद्धति संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा, 2024 के महत्वपूर्ण नोटिस दिनांक 04.02.2025 में बताए गए अनुसार ही रहेगी।"
SSC CHSL 2024: ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म नोटिस देखने का तरीका
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
- Notice Board के नीचे देखें
- Important Notice - Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2024-Extension of window for Option-cum-Preference Form पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ खुल जाएगा, जिसे आप पढ़ सकते हैं या इस डायरेक्ट लिंक को क्लिक करें।
SSC CHSL 2024: ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म भरने का तरीका
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबसे पहले लॉग इन करें।
- ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अच्छे से व धीरे धीरे फॉर्म भरें
- फॉर्म सबमिट करें और सेव करें
टियर 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को SSC वेबसाइट पर अपने उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म जमा करना होगा। फॉर्म जमा करने की सुविधा "माई एप्लीकेशन" टैब के तहत उपलब्ध होगी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 3,437 रिक्त पदों को भरना है।
