SSC CGL Tier II 2025 Answer Key Kab aayegi: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा SSC CGL टियर 2 की परीक्षा 18 और 19 जनवरी को आयोजित की गई थी। परीक्षा का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। एसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा के समापन के बाद अब आंसर की जारी की जाएगी, जिसे डाउनलोड करने के बाद तय समय सीमा के भीतर उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। बता दें कि इसके लिए उम्मीदवार को प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा, जो नॉन रिफंडेबल होता है। ऑनलाइन प्रक्रिया के अलावा ईमेल, पत्र आदि के माध्यम से आंसर की पर प्राप्त आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
एसएससी सीजीएल टियर 2 प्रोविजनल आंसर की कब होगी जारी
एसएससी सीजीएल टियर II परीक्षा
एसएससी सीजीएल टियर 2 में 18 जनवरी 2026 को उम्मीदवारों का स्किल टेस्ट (DEST) को लिया गया था। उसके बाद
19 फरवरी को मैथमेटिक्स एबिलिटि, रीजनिंग, जनरल इंटेलिजेंस, इंग्लिश एंड कंप्रिहेंसिव, जनरल अवरेनेस, कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट और स्टेटिस्टिक्स परीक्षा हुई थी।
SSC CGL Tier II परीक्षा की आंसर की कब आएगी?
पिछले रुझानों के अनुसार, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा SSC CGL Tier II के संपन्न होने के 2 से 3 सप्ताह के बाद आंसर की जारी की जाती है। उसके बाद परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का अवसर मिलता है। बता दें, टियर 1 परीक्षा का आयोजन 12 से 26 सितंबर 2025 तक किया गया था। इसकी आंसर की आयोग द्वारा 14 अक्टूबर 2025 को जारी की गई थी। उसके अनुसार, उम्मीद की जा रही है कि टियर 2 परीक्षा की आंसर की भी 2 से 3 सप्ताह के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
SSC CGL Tier II 2025 आंसर की कैसे डाउनलोड करें
एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एक बार आंसर की जारी होने के बाद नीचे दिए गए चरणों को फॉलो कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
1. एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना है।
2. दिए गए लॉगिन पर क्लिक करना है और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करना है।
3. सबमिट के बाद आपकी स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगा।
4. उम्मीदवार आंसर की डाउनलोड कर और उसकी जांच करें।
5. भविष्य को ध्यान में रखते हुए आंसर की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
