SSC CGL Tier 2 Final Answer Key 2024 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) टियर 2 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। इन अपडेट्स को एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.gov.in पर जारी किया है। उम्मीदवार यहां दिए डायरेक्ट लिंक से SSC CGL Tier 2 Final Answer Key 2024 और SSC CGL Tier 2 Exam Response Sheet चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी
अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो जानें स्टेप बाय स्टेप कैसे देखें सीजीएल टियर 2 परीक्षा की फाइनल आंसर की
SSC CGL Tier 2 Final Answer Key 2024 Official Notice How to Check
आधिकारिक नोटिस देखने के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करें:-
- सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
- Notice Board के नीचे देखें।
- Combined Graduate Level Examination, 2024 (Tier-II): Uploading of Final Answer Key(s) along with Candidates’ Response Sheet(s) and Marks. पर क्लिक करें।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने इस परीक्षा का आयोजन 18 से 20 जनवरी, 2025 तक किया था। गौरतलब है कि एसएससी सीजीएल 2024 फाइनल रिजल्ट 12 मार्च को घोषित किया गया था, लेकिन फाइनल आंसर की आज 18 मार्च की शाम को जारी किया गया।
