SSC CGL Result 2024: एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट किस वेबसाइट से देखें

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे।

एसएससी सीजीएल परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट (SSC CGL Tier I Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी है, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC CGL Result 2024 Date

SSC CGL Result 2024 Date

सितंबर में हुई थी परीक्षा

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर से 26 सितंबर 2024 तक किया गया। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 3 अक्टूबर को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।

End of Feed