SSC CGL Admit Card 2025: जारी होने जा रहा एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

SSC CGL Admit Card 2025 Release Date (क्या एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2025 जारी किया गया है?): कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC CGL Admit Card 2025 (क्या एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2025 जारी किया गया है?): एसएससी सीजीएल परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC CGL Admit Card 2025 (Photo Credit: Canva)

SSC CGL Admit Card 2025 (Photo Credit: Canva)

एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम का आयोजन 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच किया जाएगा। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के चार दिन पहले जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed