SSC CGL 2025 Final Vacancy Announced: जारी हुआ एसएससी सीजीएल फाइनल वैकेंसी लिस्ट, 15130 पदों पर होगी भर्ती

SSC CGL 2025 Final Vacancy Announced: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 2025 (CGL 2025) के लिए फाइनल वैकेंसी जारी कर (SSC CGL 2025 Final Vacancy) दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए देश के विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी विभागों में 15,130 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपनी वरीयता भर सकेंगे।

SSC CGL 2025 Final Vacancy Announced: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 2025 (CGL 2025) के लिए फाइनल वैकेंसी लिस्ट जारी कर (SSC CGL 2025 Final Vacancy ) दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए देश के विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी विभागों में 15 हजार 130 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (SSC CGL Final Vacancy) की जाएगी। इसमें वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय आदि विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पद शामिल हैं। यहां अभ्यर्थियों को अपनी वरीयता भरने के लिए ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस विंडो मार्च में खोली जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपनी वरीयता भर सकेंगे। यहां कैटेगिरी वाइज पदों का विभाजन किया गया है।

SSC CGL 2025 Final Vacancy Announced

SSC CGL 2025 Final Vacancy: जारी हुआ एसएससी सीजीएल फाइनल वैकेंसी चार्ट

SSC CGL 2025 Final Vacancy: कैटेगिरी वाइज पदों का विभाजन

  • अनारक्षित वर्ग (General Category) - 6,464
  • ओबीसी वर्ग (OBC Category) - 3,834
  • अनुसूचित जाति (SC) - 2,223
  • अनुसूचित जनजाति - 1,134 पद
  • अल्पसंख्यक वर्ग - 1,475 पद

End of Feed