Staff Selection Commission Combined Graduate Level Examination (Tier-II) 2021 Final Answer Keys Question Paper जारी कर दिया गया है, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक के साथ आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की व क्वेश्यन पेपर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि 2021 परीक्षा के लिए एसएससी सीजीएल अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर, 2022 है। इससे पहले एसएससी ने 15 अक्टूबर को सीजीएल टियर 2 परीक्षा का परिणाम जारी किया था।
एसएससी सीजीएल 2021 टियर 2 परीक्षा की फाइनल आंसर की
How to check SSC CGL 2021 Final Answer Key
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - ssc.nic.in
- होमपेज पर, इस टेक्स्ट पर क्लिक करें "Combined Graduate Level Examination (Tier-II) 2021: Uploading of Final Answer Keys along with Question Paper(s)"
- इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहां रोल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडिंशियल डालना होगा।
- SSC CGL 2021 Final Answer Key and Question Paper स्क्रीन पर आ जाएगा।
- यह पीडीएफ रूप में होगा, इसे डाउनलोड करना न भूलें।
SSC CGL 2021 की अनंतिम उत्तर कुंजी और टियर 2 के लिए प्रतिक्रिया पत्रक 24 अगस्त को जारी किया गया था। उम्मीदवारों ने 02 सितंबर, 2022 तक अनंतिम एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी पर आपत्ति जताई है।
