एजुकेशन

SSC JE 2025: एसएससी ने जारी किया फर्स्ट राउंड टेंटेटिव एलोकेशन, अपना नाम लिस्ट में ऐसे करें चेक

SSC JE 2025 Result Declared: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर के लिए पहले राउंड का टेंटेटिव एलोकेशन जारी कर दिया है। ये उन लोगों के लिए है जिन्होंने Civil, Mechanical और Electrical JE का पेपर दिया था

Image

SSC JE 2025 Result

SSC JE 2025 Result Declared: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर के लिए पहले राउंड का टेंटेटिव एलोकेशन जारी कर दिया है। ये उन लोगों के लिए है जिन्होंने Civil, Mechanical और Electrical JE का पेपर दिया था और अपनी पोस्ट की पसंद समय पर ऑनलाइन भरी थी। 6 मार्च 2026 को SSC ने पेपर-1 का रिजल्ट दिया था। उसमें 15,607 कैंडिडेट्स पेपर-2 के लिए क्वालीफाई हुए थे। इसके बाद 7 अप्रैल 2026 को पेपर-2 का आयोजन कराया गया, जिसमें 14,062 उम्मीदवारों ने भाग लिया।

फिर 10 जून से 14 जून 2026 तक SSC ने ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस फॉर्म भरवाया। पेपर-2 देने वालों में से 11,052 लोगों ने प्रेफरेंस भरी। इन्हीं का नाम FRTA की पहली लिस्ट में आया है।

एलोकेशन/रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Results सेक्शन खोलें।
  • Junior Engineer (Civil, Mechanical and Electrical) Examination, 2025- List of candidates provisionally shortlisted for First Round of Tentative Allocation (FRTA) PDF लिंक पर क्लिक करें।
  • अब फर्स्ट राउंड टेंटेटिव एलोकेशन खुल जाएगा, PDF में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें। या निम्नलिखित डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

मेरिट कैसे बनी?

SSC ने पहले पेपर-2 की टेंटेटिव आंसर की पर आई आपत्तियां चेक कीं। जहां गलती थी वहां सुधार करके फाइनल आंसर की निकाली। उसी के हिसाब से नंबर जोड़े गए। फाइनल स्कोर = पेपर-1 + पेपर-2

पेपर-1 के नंबर नॉर्मलाइज किए गए और क्योंकि Mechanical और Electrical के कुछ पद कॉमन हैं, इसलिए इन दोनों स्ट्रीम के पेपर-2 के नंबर को भी आपस में नॉर्मलाइज किया गया। ताकि मेरिट फेयर बने।

अब आगे क्या?

ध्यान रहे ये प्रारंभिक/टेंटेटिव एलोकेशन है। ये नए स्लाइडिंग नियम और नोटिफिकेशन के हिसाब से बना है। जिनका नाम लिस्ट में आ गया है उन्हें अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और आगे की प्रोसेस के लिए तैयार रहना है। अगली अपडेट के लिए ssc.gov.in पर नजर बनाए रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article