एजुकेशन

SPMCIL Recruitment 2026 : इस विभाग में 534 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी

SPMCIL Recruitment 2026: ​जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के जरिये ऑफिसर, सुपरवाइजर, जूनियर टेक्नीशियन और अलग-अलग पदों को भरा जाएगा। ये भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है, जो केंद्र सरकार के अधीन किसी प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र के पीएसयू में नौकरी करना चाहते हैं।

Image

SPMCIL Recruitment 2026

SPMCIL Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) की इकाई करेंसी नोट प्रेस, नासिक ने अलग-अलग पदोंपर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। (Currency Note Press Nashik Recruitment 2026) भर्ती अभियान के तहत कुल 534 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 3 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के जरिये ऑफिसर, सुपरवाइजर, जूनियर टेक्नीशियन और अलग-अलग पदों को भरा जाएगा। ये भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है, जो केंद्र सरकार के अधीन किसी प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र के पीएसयू में नौकरी करना चाहते हैं।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया 20 अप्रैल 2026 को शुरू हुई थी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि इससे पहले निर्धारित थी लेकिन उम्मीदवारों को मौका देने के लिए इसे बढ़ाकर अब 3 जून 2026 तक कर दिया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन ? How to apply for SPMIL

  • SPMIL/करेंसी नोट प्रेस नासिक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब रीक्रूटमेंट या फिर करियर सेक्शन में भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • नए रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और फिर लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र पर मांगी गई जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर लें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सेव कर लें।
भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए इंजीनियरिंग डिग्री, डिप्लोमा या संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है, जबकि तकनीकी पदों के लिए ITI और संबंधित ट्रेड में योग्यता जरूरी हो सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ लें।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article