यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा की आंसर कॉपी की जांच तेजी से की जा रही है। इस बीच कॉपी चेक करने वाले एग्जामिनर को कॉपी में अजीबो-गरीब चीजे पढ़ने को मिल रही हैं। छात्रों ने एग्जामिनरों से खुद को पास करने के लिए अनुरोध करते हुए अनोखे संदेश लिखे हैं। कुछ मैसेजो को पढ़कर हैरानी हो रही है तो वहीं कुछ मैसेज ऐसे हैं, जिन्हें पढ़कर एग्जामिनर भी हंस-हंस कर लोट-पोट हो जा रहे हैं। ऐसा ही एक मैसेज या यूं कहें छात्र का अनुरोध तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक छात्र ने फेल होने पर शादी टूटने की बात बताई तो वहीं एक ने फेल होने पर जबरदस्ती शादी कराई जाने की जानकारी दी। सभी ने एग्जामिनरों से किसी भी तरह उन्हें पास करने का अनुरोध किया। आंसर कॉपी में इस तरह के मैसेज और अनुरोध पढ़कर पेपर चेक करने वाले एग्जामिनरों का मूड भी लाइट हो गया और आपका भी हो जाएगा।
पी बोर्ड की कॉपियों में निकल रहें अजब-गजब मैसेज
आंसर कॉपी में मिले तरह-तरह के अनोखे अनुरोध
यूपी के एक इंटर कॉलेज में 12वीं की परीक्षा के मूल्यांकन के दौरान एक एग्जामिनर के पास कई ऐसी कॉपियां आई, जिसमें छात्रों ने गर्मी के मौसम और पक्षियों के लिए पानी की बात लिखी थी। छात्र ने कॉपी में लिखा है कि 'गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। सभी गुरुजन अपने घरों के आगे और छतों पर बर्तनों में पक्षियों के पीने के लिए पानी जरूर रखें। छात्र ने आगे लिखा है कि वह पक्षियों को बचाने के लिए अभियान चला रहा है।'
शादी टूट जाएगी सर पास कर दीजिए
एक केस में उत्तर पुस्तिका में एक छात्र ने अपनी शादी को लेकर बात लिखी थी। छात्र ने उत्तर पुस्तिका में लिखा था कि 'गुरुजी मुझे पास कर देना, फएल हो गया तो मेरी शादी टूट जाएगी। लड़की वालों ने शर्त रखी है कि लड़का कम से कम इंटर पास होना चाहिए। 12वीं के इस छात्र ने आगे गुहार लगाई और कहा कि 'अगर मैं इंटर में फेल हो गया तो मेरा भविष्य खराब हो जाएगा। शादी के लिए प्लीज, प्लीज, प्लीज मुझे पास जरूर कर देना।'
परिवार की स्थित बताकर भावुक करने का प्रयास
'गुरुजी मेरे परिवार की स्थिति ठीक नहीं है। हम गरीब परिवार से हैं। स्वजन एक उम्मीद से पढ़ा रहे हैं। फेल हो गया तो उनका सपना टूट जाएगा। छात्र इतने पर नहीं रुका। उसने अपनी कॉपी में आगे लिखा 'गुरुजी मैं आपके चरण स्पर्श करता हूं।'
फेल होने पर कहा माता-पिता शादी करा देंगे
जहां एक ने परीक्षा पास ने कर पाने पर शादी टूटने की बात की वहीं एक छात्र ने फेल होने पर शादी जबरदस्ती कराई जाने की बात कर पास होने की गुहार लगाई। एक आंसर कॉपी में एक बच्ची ने लिखा कि। अगर वह फेल हो जाती है तो उसके माता-पिता उसकी शादी करवा देंगे। वह आगे पढ़ना चाहती है। बच्ची ने एग्जामिनर को बताया कि ग्रामीण माहौल में आज भी लड़कियों की शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया जाता है। छात्रा ने कहा कि वह आभारी रहेगी अगर उसे पास किया जाता है तो। उसने आगे उत्तर पुस्तिका में यह भी लिखा की अगर वह पास हो जाती है, तो आगे और पढ़ सकेगी। छात्रा ने अपना संदेश 'गुरुजी मेरा विवाह होने से बचाने के लिए पास कर दें' के साथ खत्म किया।
