SI Mohit Kashyap Success Story: यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो चुका है। यहां कुल 4543 उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया गया है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर 811 अभ्यर्थी, अनुसूचित जाति के 951 व 954 महिला उम्मीदवारों को चयनित किया गया है। बता दें इसमें कई अभ्यर्थी ऐसे हैं जो डायरेक्ट कांस्टेबल से सब इंस्पेक्टर बने हैं। यहां हम आपको उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से आने वाले एक ऐसे लड़के की कहानी बताएंगे जो युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।
SI Mohit Kashyap Success Story In Hindi: यूपी के बागपत का ये लड़का बना सिपाही से सब इंस्पेक्टर
कांस्टेबल से सब इंस्पेक्टर बना ये लड़का
यहां हम बागपत जिले के दोघट कस्बे के मोहित कश्यप की बात कर रहे हैं। मोहित का सेलेक्शन सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। इससे पहले उनका सेलेक्शन साल 2019 में उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पद पर हुआ था। पुलिस विभाग में नौकरी मिलने के बाद भी मोहित ने अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी। लगातार कड़ी मेहनत व संघर्ष के दम पर उन्होंने उपनिरीक्षक का पद हासिल किया।
मां ने सिलाई करके पढ़ाया
बता दें मोहित का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। इसके बाद से परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां उनके ऊपर आ गई थी। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने कभी भी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया और आज अपने मुकाम को हासिल किया है। मोहित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता का दिया। उनका मां सीमा देवी ने पति के निधन के बाद अपने दोनों बेटों को सिलाई करके पढ़ाया। उनके बड़े भाई रोहित कुमार भी सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। मोहित के सफलता की यह कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो परिस्थितियों को कारण बताकर अपने लक्ष्य से पीछे हट जाते हैं।
इस बार यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा में करीब 22 अभ्यर्थी कांस्टेबल से सब इंस्पेरक्टर बने हैं।
