SEVA First Innovation Challenge 2026: शिक्षा मंत्रालय छात्रों को देगा 5.4 करोड़ रुपये के पुरस्कार, 24 अक्टूबर तक करें आवेदन

SEVA First Innovation Challenge 2026: छात्रों और युवा इनोवेटर्स के लिए अपने नए आइडिया को हकीकत में बदलने का शानदार मौका है। शिक्षा मंत्रालय ने SEVA First Innovation Challenge 2026 की शुरुआत की है।

SEVA First Innovation Challenge 2026: छात्रों और युवा इनोवेटर्स के लिए अपने नए आइडिया को हकीकत में बदलने का शानदार मौका है। शिक्षा मंत्रालय ने SEVA First Innovation Challenge 2026 की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज और आम लोगों की समस्याओं के समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस चैलेंज में कुल 5.4 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। इसके साथ ही चयनित प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से मार्गदर्शन, तकनीकी सहायता और अपने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के अवसर भी मिलेंगे। आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, आवेदन और आइडिया जमा करने की अंतिम तारीख 24 अक्टूबर 2026 है।

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज

कैसे करें आवेदन?

आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट sevafirst.mic.gov.in पर जाएं। संस्थान को पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद नामित कोऑर्डिनेटर विद्यार्थियों या टीमों की जानकारी और उनके आइडिया जमा कर सकेगा। आवेदन से पहले पात्रता, प्रोजेक्ट से जुड़े निर्देश और जरूरी दस्तावेज ध्यान से पढ़ लें। अंतिम तारीख 24 अक्टूबर 2026 है, इसलिए इच्छुक विद्यार्थी अपने संस्थान से जल्द संपर्क करें।

End of Feed