SEBA Board Exam: असम बोर्ड का एक और प्रश्न पत्र लीक, अब 10वीं कक्षा का ये पेपर हुआ आउट

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 17, 2023, 06:52 AM IST

Assam Board SEBA HSLC Paper Leak: बिहार एजुकेशन बोर्ड की ओर से पेपर लीक हो गया है और राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने इस बारे में जानकारी दी है। इस घटना के बाद सीएम ने अधिकारियों को परीक्षा को रद्द करके नए सिरे से फिर से आयोजित कराए जाने का सुझाव दिया है।

गुवाहाटी: असम राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का सामान्य विज्ञान विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के घटना के कई दिनों के बाद असमी भाषा विषय का परीक्षा प्रश्नपत्र भी लीक होने का मामला सामने आया है। यह जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने गुरुवार शाम को दी। शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (एसईबीए) को परीक्षा रद्द कर फिर से परीक्षा कराने का सुझाव दिया है।

Assam Board Paper Leak

असम बोर्ड पेपर लीक

उन्होंने कहा, 'मेरे संज्ञान में लाया गया है कि प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार एच.एस स्कूल के केंद्र प्रभारी लुहित खाबालू ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि असमी भाषा विषय का प्रश्नपत्र भी लीक हुआ था।'

End of Feed