Summer Vacation in Maharashtra 2023: महाराष्ट्र में कब से समर वेकेशन? गर्मी की छुट्टी के लिए सरकार की ये घोषणा

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 27, 2023, 07:09 PM IST

Maharashtra Schools Summer Vacation 2023: गर्मी का पारा धीरे धीरे ऊपर चढ़ता जा रहा है और जैसे जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे स्कूली बच्चों की छुट्टियां घोषित होना भी शुरू हो चुकी हैं। महाराष्ट्र की सरकार ने अपने स्कूलों में समर वेकेशन को लेकर भी दिनों की घोषणा कर दी है। यहां जानिए यूपी और अन्य जगहों के स्कूल कब से कब तक बंद रहने वाले हैं।

Maharashtra Schools Summer Vacation 2023: गर्मियों का मौसम आ चुका है औरदेश भर में बढ़ते तापमान के चलते कई राज्यों ने अपने स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियों की घोषणा करनी भी शुरू कर दी है। इसके अलावा शैक्षणिक सत्र टर्म-एंड परीक्षाओं के साथ खत्म हो चुका है, ऐसे में कुछ स्कूलों ने अपने छात्रों के लिए छुट्टियों की घोषणा भी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में करीब 40 दिन के अवकाश की घोषणा की गई है जबकि महाराष्ट्र के स्कूल 21 अप्रैल से बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा यहां पर अन्य राज्यों की गर्मी की छुट्टियों से जुड़े अपडेट को भी चेक कर सकते हैं।

UP Summer Vacation 2023 Holidays

यूपी में कब होंगी गर्मी की छुट्टियां

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 21 मई से 20 जून तक 40 दिनों के लिए स्कूलों में ग्रीष्मावकाश की घोषणा कर द है। अगर इसमें कोई बदलाव किया जाता है तो शिक्षा विभाग अलग से इस संबंध में सूचना जारी करेगा।

End of Feed