एजुकेशन

Summer Vacation in West Bengal 2023: पश्चिम बंगाल में कब से हैं समर वेकेशन, ममता सरकार ने घोषित कीं गर्मी की छुट्टी

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 27, 2023, 02:41 PM IST

West Bengal Schools Summer Vacation 2023: गर्मी जैसे जैसे अपना रंग दिखा रही है, वैसे वैसे बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां होना शुरू हो गई हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने स्कूलों में समर वेकेशन की घोषणा कर दी है। जानें कब से कब तक बंद रहेंगे पश्चिम बंगाल में स्कूल।

Image

Summer Vacation in West Bengal 2023: पश्चिम बंगाल में कब से हैं समर वेकेशन, ममता सरकार ने घोषित कीं गर्मी की छुट्टी

West bengal Schools Summer Vacation 2023: समर सीजन शुरू हो चुका है और देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी जैसे जैसे अपना रंग दिखा रही है, वैसे वैसे बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां होना शुरू हो गई हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने स्कूलों में समर वेकेशन की घोषणा कर दी है। जानें कब से कब तक बंद रहेंगे पश्चिम बंगाल में स्कूल। गर्मियों की छुट्टियों यानी समर वेकेशन का बच्चों को बेसब्री से इंतजार रहता है। पैरेंट्स भी बच्चों के समर वेकेशन का इंतजार करते हैं क्योंकि वे उसी हिसाब से अपनी छुट्टियां प्लान करते हैं। यूपी, दिल्ली में जल्द समर वेकेशन होने वाले हैं। आइये जानते हैं पश्चिम बंगाल में समर वेकेशन से कब से होने वाले हैं।

West Bengal Summer Vacation

पश्चिम बंगाल में पहले 24 मई से गर्मी की छुट्टियां प्लान की गई थी लेकिन बढ़ते तापमान की वजह से 2 मई से ही गर्मी की छुट्टी की घोषणा की गई है। बढ़ती गर्मी के चलते पश्चिम बंगाल में स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां समय से पहले कर दी गई हैं। ओडिशा में गर्मी की छुट्‌टी 5 मई से 18 जून तक रहेगी। वहीं महाराष्ट्र के प्राथमिक, मध्य और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां 21 अप्रैल से 15 जून तक रहेंगी।

Delhi Summer Vacation

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में समर वेकेशन आम तौर पर 10 मई को शुरू हो जाते हैं। इस बार उम्मीद की जा रही है कि 2023 में स्कूल की गर्मी छुट्टियां मई के पहले हफ्ते के बाद से शुरू हो जाएंगी। दिल्ली के छात्रों को छुट्टी का इंतजार है और ये इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।

UP Summer Vacation

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्‌टी 40 दिन की होगी। कैलेंडर के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश 21 मई से 30 जून तक होगा। यूपी में ग्रीष्मकालीन छुट्टी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं आया है

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article