ICSI CSEET Admit Card 2023 Download: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की ओर से 27 अप्रैल 2023 को ICSI कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट, CSEET को लेकर एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। आईसीएसआई प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को इस बात की सलाह दी जाती है कि वे लॉग इन क्रेडेंशियल का उपयोग करते हुए आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu से प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें।
ICSI की ओर से CSEET के लिए 6 मई 2023 को परीक्षा निर्धारित की गई है। परीक्षा कई अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करने के बजाय दूरस्थ प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित होगी। आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों को परीक्षा के दिन से पहले प्रत्येक विस्तृत निर्देश जानने की प्रक्रिया से भीृ गुजरना होगा।
आईसीएआई एडमिट कार्ड लिंक-ICSI CSEET 2023 Admit Card
आईसीएसआई उम्मीदवारों को इस बात की सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने के लिए जल्द से जल्द एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। इसके अलावा कृपया ध्यान दें कि आपको घर या किसी अन्य सुविधाजनक स्थान से अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग कर सीएसईईटी के लिए उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी। किसी को भी अपने मोबाइल फोन, टैबलेट आदि के साथ परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ICSI CSEET Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें आईसीएसआई सीएसईईटी मई 2023 एडमिट कार्ड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - icsi.edu पर जाएं।
इसके बाद लेटेस्ट अपडेट @icsi पर क्लिक करें
एडमिट कार्ड लिंक का चयन करें '06 मई 2023 को आयोजित होने वाले सीएसईईटी के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं और क्रेडेंशियल दर्ज करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीम पर दिखाई देगा
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसी का प्रिंट आउट ले लें।
आईसीएसआई दो घंटे की अवधि के लिए परीक्षा आयोजित करेगा और कुल 140 सवाल पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों की ओर से एक सेटिंग में चार पेपरों का प्रयास किया जाएगा।
