School Timing Changed: हीटवेव के चलते इस राज्य में बदला स्कूलों का समय, अब इस टाइम पर चलेंगी क्लासेस

School Timing Changed, Haryana School Timing Changed: स्कूली बच्चों के लिए एक बड़ी खबर है। हरियाणा में हीट वेव के चलते स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब स्कूलों का संचालन सुबह 8 बजे की जगह 7 बजे से किया जाएगा।

School Timing Changed, Haryana School Timing Changed: स्कूली बच्चों के लिए एक बड़ी खबर है। उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का कहर देखने का मिल रहा है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा की वजह से लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में स्कूली बच्ची की सेहत को ध्यान में रखते हुए हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का फैसला लिया है। इसको लेकर शिक्षा विभाग द्वारा पूरे प्रदेश के स्कूलों के लिए नया टाइम टेबल जारी किया गया है। अब स्कूलों का संचालन सुबह 8 बजे की जगह 7 बजे से किया जाएगा। जबकि, शाम की पाली दोपहर 11:45 बजे से शुरू होगी।

School Timing Changed

School Timing Changed

बदल गया स्कूलों का समय

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि स्कूली बच्चों को लू और गर्मी की विभिषिका से बचाने के लिए 18 मई से 31 मई तक स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब एक शिफ्ट वाले स्कूलों का संचालन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। जबकि, दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट 11:45 बजे से शाम 4:15 तक रहेगी। बता दें कि शिक्षा निदेशालय का यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूल में लागू होगा।

End of Feed