November School Holidays: देशभर में कभी त्योहारी सीजन तो कभी राष्ट्रीय अवकाश पर स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया जाता है। अक्तूबर के महीने में कई सारी सरकारी छुट्टियां रही। बीते महीने बच्चों को दीवाली, भाईदूज, छठ पर्व की खूब सारी छुट्टियां मिली हैं। अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों का कैलेंडर अलग-अलग रहा। मगर छुट्टियों के मामले में नवंबर भी कम नहीं है। आज यानी 4 नवंबर को भी देश के कई सारे राज्यों में स्कूलों की छुट्टी है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि नवंबर में स्कूलों की छुट्टियों का क्या अपडेट है।
School Holiday List
नवंबर 4 को स्कूलों की छुट्टी: November 4 School Holiday
आंध्र प्रदेश ओडिशा, तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे राज्यों में मौसम विभाग के अलर्ट के चलते स्कूलों की आधिकारिक छुट्टी रहेगी। खराब मौसम के चलते कुछ ही राज्यों में स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। अगले आदेश के बाद स्कूलों और कॉलेजों को वापस खोल दिया जाएगा। हालात सही होने पर अपडेट दिया जाएगा। यहां स्कूलों को चक्रवात मोंथा के चलते बंद रखने का आदेश दिया गया था।
इन राज्यों को छोड़कर 4 नवंबर को उत्तराखंड के भी कुछ जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं। उत्तराखंड में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के चलते कुछ जिलों में 4 नवंबर को स्कूलों के बंद रहने की घोषणा की गई है। सुरक्षा औऱ कार्यक्रम को सही तरीके से संपन्न कराने के चलते ये घोषणा की गई है।
5 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल? 5 November School Holiday
इसके बाद 5 नवंबर को देशभर में गुरुनानक देव की जयंती मनाई जाती है। इस मौके पर देश के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा 9 नवंबर, 23 नवंबर और 30 नवंबर को रविवार है तो वैसे भी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसके बाद 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस है। इस मौके पर पंजाब और चंडीगढ़ में स्कूलों की छुट्टी होगी। वहीं उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में भी इस मौके पर स्कूल और कॉलेजों को बंद रखे जाने का आदेश है।
