Holi School Holiday 2026: 3 या 4 मार्च, कब बंद रहेंगे स्कूल? होली की छुट्टी को लेकर दूर करें अपना सारा कन्फ्यूजन

Holi School Holiday 2026: होली का त्योहार इस साल 4 मार्च को मनाया जाएगा। लेकिन इस बीच कुछ राज्यों में छुट्टी को लेकर अभिभावकों में बहुत कंफ्यूजन है। पूछा जा रहा है कि होली की छुट्टी 3 की है या 4 मार्च की। आइए जानते हैं कि दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों में होली की छुट्टी कब है।

Holi School Holiday 2026: होली का त्योहार बस आने वाला है। रंगों के इस त्योहार को लेकर उत्सुकता बच्चों के लेकर बुजुर्गों यानी हर वर्ग के लोगों में देखने को मिलती है। जहां एक तरह होली को लेकर लोगों में खुशी देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी तरह अभिभावकों में स्कूल की छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन बनी हुई है कि 3 या 4 मार्च, कब बंद रहेंगे स्कूल?

Holi School Holiday 2026

स्कूलों में होली की छुट्टी कब है? (Photo - Canva)

बता दें कि इस साल होली 4 मार्च को मनाई जा रही है। उससे एक दिन पहले यानी 3 मार्च को होलिका दहन है। इसी के चलते बच्चों और उनके माता-पिता छुट्टी को लेकर दुविधा में बने हुए हैं। हालांकि होली के दिन देशभर में स्कूल बंद रहते हैं। लेकिन कंफ्यूजन ये है कि 3 तारीख की होली की छुट्टी दी गई है कि 4 तारीख की। बता दें कि कई राज्यों के ऑफिशियल कैलेंडर और लोकल मान्यताओं में अंतर देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में छुट्टी को लेकर अलग-अलग अपडेट दिए हुए हैं।

End of Feed