School Closed: नवंबर के महीने में त्योहारों की लंबी श्रृंखला, क्षेत्रीय पर्वों और शीतकालीन मौसम में बढ़ते प्रदूषण के संकट को लेकर अक्सर अभिभावकों और छात्रों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या आज स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे। दिवाली की छुट्टी के बाद भाई दूज से पहले यानी आज, 10 नवंबर 2026 को स्कूल बंद रहेंगे या खुले रहेंगे छात्रों और अभिभावकों के मन में सवाल है। बता दें कि देश के अलग-अलग राज्यों में स्कूलों के संचालन को लेकर स्थिति भिन्न है। जहां कुछ राज्यों में दिवाली, गोवर्धन पूजा, बालीप्रतिपदा या छठ पर्व के तहत लंबी छुट्टियां और मिड-टर्म वेकेशन चल रहा है, वहीं कुछ राज्यों में नियमित कक्षाएं शुरू हो गई है या हाइब्रिड मोड अपनाया गया है। अगर आपके मन में भी आज की छुट्टी को लेकर संदेह है तो आइए जानते हैं कि आज कहां स्कूल बंद रहेंगे और कहां नहीं।
School Closed (Photo - AI/Newsroom Verified)
दिल्ली-एनसीआर में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट
दिल्ली-एनसीआर (दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद) में आज 10 नवंबर को कोई सार्वजनिक छुट्टी घोषित नहीं की गई है। इसका अर्थ है कि स्कूलों में क्लास का संचालन सामान्य तौर पर किया जाएगा। लेकिन बता दें कि बढ़ते प्रदूषण के चलते बीते दिनों में कक्षा 5वीं तक स्कूलों को ऑफलाइन और ऑनलाइन यानी हाईब्रिड में क्लास का संचालन किए जाने के निर्देश दिए गए थे, जबकि कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - क्या प्रदूषण के कारण बंद रहेंगे दिल्ली-एनसीआर में स्कूल?
बिहार और झारखंड में क्या आज बंद रहेंगे स्कूल
बिहार के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में आज 10 नवंबर को अवकाश रहेगा। राज्य सरकार के शैक्षणिक कैलेंडर के तहत दिवाली से शुरू होकर छठ पूजा तक लंबी छुट्टियां घोषित की गई हैं। बिहार की तरह झारखंड में भी राज्यस्तरीय शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार त्यौहारों के इस सीजन में अधिकतर जिला प्रशासन और निजी स्कूलों में स्थानीय छुट्टी रखी गई है। हालांकि, कुछ निजी CBSE/ICSE स्कूल अपनी संस्थागत छुट्टियों की सूची के अनुसार खुल सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में कहीं स्कूल बंद तो कहीं चलेंगी क्लास
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा 10 नवंबर को कोई आधिकारिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। इस दौरान चित्रकुट के अलावा सभी जिलों में स्थित स्कूलों में क्लासों का संचालन समान्य रूप से किया जाएगा। बता दें कि चित्रकुट के डीएम ने आज यानी 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इसलिए यहां स्कूल बंद रहेंगे।
महाराष्ट्र में स्कूल की छुट्टी
बता दें कि महाराष्ट्र ने दिवाली के अवसर पर 2 नवंबर से लंबी छुट्टियों की घोषणा कर दी थी। यहां 2 से 14 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। इस बीच 10 नवंबर यानी आज भी स्कूल बंद हेंगे।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में काली पूजा (Kali Puja) के अतिरिक्त अवकाश के कारण कई सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल आज बंद हैं। लेकिन फिर भी छात्रों और अभिभावकों को सलाह है कि वह स्कूल से छुट्टी को लेकर संपर्क करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - क्या 11 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें छुट्टी को लेकर अपडेट
हिमाचल प्रदेश और राजस्थान
हिमाचल प्रदेश में 5 दिवसीय दिवाली अवकाश के तहत आज 10 नवंबर को भी स्कूल बंद हैं। वहीं राजस्थान में 12 दिवसीय मध्यावधि (Mid-term/Diwali) अवकाश जारी है, जिससे वहां भी स्कूल बंद रहेंगे।
गुजरात
गुजरात में राज्य सरकार द्वारा घोषित लंबे त्योहारों के अवकाश (5 से 25 नवंबर) के कारण आज सभी स्कूल पूरी तरह बंद हैं। स्कूलों का संचालन 26 नवंबर से किया जाएगा।
अभिभावकों और छात्रों के लिए जरूरी सलाह
केंद्र या राज्य स्तर की सामान्य गाइडलाइंस के अलावा विभिन्न निजी स्कूल अपने स्थानीय कैलेंडर का पालन करते हैं। इसलिए अभिभावक अपने बच्चे के स्कूल से मिले व्हाट्सएप संदेश या नोटिस बोर्ड की जांच जरूर करें। दिल्ली-एनसीआर और मैदानी इलाकों के जिन शहरों में स्कूल खुले हैं, वहां बच्चों को आउटडोर गतिविधियों से बचाएं और स्कूल भेजते समय मास्क का उपयोग अवश्य कराएं।
