School Assembly News Headlines In Hindi, School Assembly National, International, Sports News: स्कूल की सुबह की प्रार्थना सभा केवल अनुशासन और प्रेरणा का माध्यम नहीं होती, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की ताजा घटनाओं से जोड़ने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर होती है। असेंबली में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत की प्रमुख खबरें पढ़ने से विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान बढ़ता है, समसामयिक विषयों की समझ विकसित होती है और उनमें समाचारों के प्रति रुचि पैदा होती है। अगर आप भी आज की स्कूल असेंबली के लिए ताजा न्यूज हेडलाइंस तलाश रहे हैं, तो यहां आपके लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स की महत्वपूर्ण खबरें आसान भाषा में दी गई हैं।
School Assembly News Headlines In Hindi: यहां पढ़ें स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज
School Assembly National News: स्कूल असेंबली के लिए नेशनल न्यूज
- E20 जनता पार्टी अभियान: CJP के बाद अब एक नया ऑनलाइन अभियान शुरू हुआ है, जिसमें भारत की इथेनॉल (E20) ईंधन नीति पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
- शिक्षा मंत्री का बयान: नए शिक्षा मंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। परीक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए बनी हाई-पावर टास्क फोर्स सुधारों पर काम कर रही है।
- प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय: प्रह्लाद जोशी ने नए शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर CJP ने सरकार से युवाओं के लिए रोजगार को सबसे बड़ी प्राथमिकता बनाने की अपील की।
- पंजाब के शिक्षा मंत्री का बयान: पंजाब के शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह मामला पेपर लीक का नहीं, बल्कि नकल का है। उन्होंने विपक्ष की इस्तीफे की मांग को खारिज कर दिया।
School Assembly Ke Liye International News: स्कूल असेंबली के लिए इंटरनेशनल न्यूज
- लगातार दूसरे दिन अमेरिका और ईरान के बीच कोई नया हमला नहीं हुआ, जिससे हालात कुछ समय के लिए शांत रहे।
- तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट: अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले रोकने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें करीब 7% तक गिर गईं।
- ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात: मंगलवार को व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच अहम बैठक होगी।
- डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थिति मजबूत: अमेरिका में मिडटर्म चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थिति पहले से बेहतर मानी जा रही है, लेकिन पार्टी की राष्ट्रीय समिति (DNC) में अंदरूनी मतभेद अभी भी बने हुए हैं।
- हीट डोम का खतरा: मध्य अमेरिका में भीषण 'हीट डोम' (तेज गर्मी का दबाव क्षेत्र) फैलने से करीब 7 करोड़ लोगों पर अत्यधिक गर्मी का खतरा मंडरा रहा है।
School Assembly Sports News: स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार
- कॉमन वेल्थ गेम में वेटलिफ्टिंग में राजा मुथुपांडी ने जीता सिल्वर मेडल
- मीराबाई चानू ने CWG 2026 में भारत के लिए पहला गोल्ड जीता, रिकॉर्ड तोड़कर शानदार हैट्रिक पूरी की
- IND vs PAK बॉक्सिंग: जादुमानी सिंह ने सुमामा रहमान को बुरी तरह हराया, CWG में शानदार जीत दर्ज की
- भारत को बड़ा झटका: वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर
- ब्राजील भारत में इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेलेगा; कोलकाता में इस बड़े मुकाबले के आयोजन की उम्मीद
यहां आप आज यानी 24 जुलाई 2026 की नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज की खबरें पढ़ सकते हैं।
