एजुकेशन

School Assembly News Headlines: आज 20 फरवरी स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइ, यहां पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स की खबरें

School Assembly News Headlines, 20 February 2026, Aaj Ki News Headlines, Taaza Khabar: यदि आज आपको भी स्कूल असेंबली में न्यूज हेडलाइंस पढ़ना है तो यहां हम आपके लिए स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस, स्कूल असेंबली नेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली इंटरनेशनल न्यूज और स्कूल असेंबली स्पोर्ट्स न्यूज लेकर आए हैं।

Image

School Assembly News Headlines: यहां देखें आज 20 फरवरी स्कूल असेंबली नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज

School Assembly News Headlines, 20 February 2026, Aaj Ki News Headlines, Taaza Khabar: स्कूल असेंबली में प्रार्थना के बाद न्यूज हेडलाइंस छात्रों को पढ़कर सुनाया (School Assembly News Headlines) जाता है। इसका उद्देश्य सभी को भारत और विश्वभर में हो रही घटनाओं से अवगत (School Assembly National News) कराना है। साथ ही सामान्य ज्ञान की जानकारी भी देना है। इससे छात्रों का करेंट अफेयर्स भी मजबूत (School Assembly International News होता है।

ऐसे में यदि आज आपको भी स्कूल असेंबली में न्यूज हेडलाइंस पढ़ना है तो यहां हम आपके लिए स्कूल असेंबली (School Assembly Sports News) न्यूज हेडलाइंस, स्कूल असेंबली नेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली इंटरनेशनल न्यूज और स्कूल असेंबली स्पोर्ट्स न्यूज लेकर आए हैं।

School Assembly National News

  • सुप्रीम कोर्ट 5 मई से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई शुरू करेगा।
  • चुनाव आयोग (ECI) ने 17 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों को अगले चरण की विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के लिए तैयार रहने को कहा है, जो अप्रैल में शुरू हो सकती है।
भारत का इकलौता राज्य जहां 84 यूनिवर्सिटी और 8114 कॉलेज हैं

National News For School Assembly

  1. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापत्तनम भविष्य में वैश्विक स्तर का एआई (Artificial Intelligence) केंद्र बन सकता है।
  2. सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्त सुविधाएं बांटने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई और कहा कि सरकारों को लोगों को रोजगार देने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

National News Today

पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद अभी सुलझा नहीं है, जिससे दोनों देशों के संबंधों में कठिनाई बनी हुई है।

International Top News

  • पाकिस्तान के कराची शहर में गैस रिसाव के शक के कारण हुए विस्फोट में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई
  • पेरू ने जोस मारिया बाल्काजर को अंतरिम राष्ट्रपति बनाया है। वह पिछले दस वर्षों में देश के आठवें नेता हैं।

School Assembly International News

संयुक्त राष्ट्र की जांच में सूडान के अल-फाशेर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हिंसा और नरसंहार जैसे हालात होने के संकेत मिले हैं।

International News For School Assembly

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बताया कि “बोर्ड ऑफ पीस” के नौ सदस्यों ने गाजा राहत के लिए 7 अरब डॉलर देने पर सहमति जताई है।

School Assembly Sports News In Hindi

जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

टी20 विश्व कप में बेनेट और रजा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया।

Sports News Today: टी20 विश्व कप में भारत सुपर 8 में शामिल

टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने लगातार चारों मैच जीतकर सुपर-8 चरण में जगह बना ली है।

Sports News For School Assembly: हरमनप्रीत कौर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी

हरमनप्रीत कौर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

Sports News In Hindi: पाकिस्तान हॉकी टीम

पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान को प्रबंधन की कमियों को उजागर करने के बाद दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

यहां आप स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस, स्कूल असेंबली इंटरनेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली स्पोर्ट्स न्यूज, आज की ताजा खबर, आज की न्यूज हेडलाइंस लेकर आए हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article