SBI PO Mains Result 2023, Sarkari Result 2023: एसबीआई पीओ रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मेन्स एग्जाम का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से अपना रिजल्ट (SBI PO Mains Result 2023) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
SBI PO Mains Result 2023
SBI PO Mains Result 2023: दिसंबर में हुई थी परीक्षा
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर, 4 नवंबर और 6 नवंबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 21 नवंबर को जारी किया गया। वहीं, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मेन्स एग्जाम का आयोजन 5 दिसंबर को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
SBI PO Mains Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसबीआई पीओ मेन्स एग्जाम का रिजल्ट दिसंबर के आखिरी या जनवरी के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download SBI PO Mains Result 2023
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- फिर एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI PO Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 2000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 41,960 रुपए महीने शुरुआती मूल वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
