State Bank of India Probationary Officers Mains Phase II Result 2023 की घोषणा कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने देश के सबसे बड़े बैंक में पीओ की फेज 2 परीक्षा में भाग लिया था, वे यहां से परीक्षा परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, भारतीय स्टेट बैंक की इस भर्ती के जरिये 1673 पदों को भरा जाना है।
एसबीआई पीओ मेन्स चरण II परिणाम 2023 आउट
SBI PO Mains Phase II Result 2023 आज 10 मार्च को जारी किए गए, बता दें, इन पदों के लिए 22 सितंबर, 2022 से आवेदन शुरू हुए थे, इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2022 थी। भारतीय स्टेट बैंक ने फीस जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर रखी थी, जबकि प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 17 से 20 दिसंबर 2022 तक किया गया था।
SBI PO Mains Phase I परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 दिसंबर 2022 को जारी किया गया था, जबकि इस परीक्षा का रिजल्ट 17 जनवरी 2023 को जारी किया गया था। इसके बाद बारी आई मुख्य परीक्षा की
SBI PO Mains Phase II परीक्षा का आयोजन जनवरी 2023 में किया गया, जिसका रिजल्ट आज जारी किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन रिजल्ट्स को फरवरी 2023 में जारी किया जाना था, लेकिन किन्हीं वजह से ऐसा नहीं हुआ।
एसबीआई ने मार्च/अप्रैल 2023 में एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 2022-23 चरण 3 आयोजित करने की घोषणा की है। तीसरे चरण के लिए जल्द ही एसबीआई एसबीआई पीओ प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। मेन्स परीक्षा चरण 3 के बाद इंटरव्यू राउंड होगा। उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करके अपना एसबीआई पीओ कॉल लेटर डाउनलोड करना होगा।
जानें अगला चरण
फेज 2 का रिजल्ट जारी होने के बाद अग फेज 3 परीक्षा के लिए कॉल लेटर जारी किया जाएगा।
ऐसे होगा अंतिम चयन
अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए एसबीआई पीओ भर्ती 2022 के चयन के लिए एसबीआई पीओ साइकोमेट्रिक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
