SBI PO Mains Exam 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही पीओ मेंस परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा। जो भी अभ्यर्थी पीओ भर्ती मेंस एग्जाम में शामिल हुए थे उन्हें रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में कभी भी एसबीआई की तरफ से मेंस एग्जाम का रिजल्ट घोषित हो सकता है। अभ्यर्थी बैंक का आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। एसबीआई पीओ मेंस एग्जाम का आयोजन 13 सितंबर 2025 को किया गया था।
SBI PO Mains Exam 2025 (Twitter)
बताते चलें कि इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 541 पद भरे जाने हैं। खाली पदों में 203 पद जनरल कैटेगरी के हैं जबकि 135 ओबीसी, 50 ईड्ब्लयूएस, 37 एससी और 75 पद एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रिजर्व हैं। 500 पद रेगुलर और 41 पद बैकलॉग वैकेंसी के हैं।
ऐसे चेक करें मेंस पीओ परीक्षा का रिजल्ट
- सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं
- स्क्रॉल करें और फिर होमपेज के नीचे करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
- करियर सेक्शन में रिक्रूटमेंट रिजल्ट पर क्लिक करें।
- अब पीओ मेंस परीक्षा रिजल्ट दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
- पीओ मेंस परीक्षा रिजल्ट लिंक पर लॉगिन करने के बाद आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपको एसबीआई पीओ मेंस परीक्षा का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
मेन्स एग्जाम पास करने के बाद परीक्षार्थियों को इंटरव्यू और ग्रुप एक्सरसाइज के लिए बुलाया जाता है। जो उम्मीदवार इंटरव्यू में सफल हो जाते हैं, उनकी एक फाइनल मेरिट लिस्ट बनती है। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को SBI Probationary Officer (PO) के तौर पर नियुक्ति मिलती है।
