Sbi Platinum Jubilee Asha Scholarship: भारतीय स्टेट बैंक अब आपके सपनों को पंख देने जा रहा है। अगर आप विदेश में पढ़ने का सपना देखते हैं लेकिन आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है तो फिक्र करने की जरूरत नहीं है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर SBI प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 2026-27 दे रहा है। इस स्कॉलरशिप का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट्स को वित्तीय सहायता देना है, ताकि पैसों की तंगी उनके विदेश में पढ़ने के सपनों के आड़े नहीं आए। अगर आप विदेश के किसी टॉप संस्थान में पोस्टग्रेजुएट डिग्री या हायर एजुकेशन हासिल करना चाहते हैं, तो आपके लिए एसबीआई यह अवसर लेकर आया है।
विदेश में पढ़ने के लिए SBI दे रहा ₹15 लाख की स्कॉलरशिप
SBI स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत विदेश में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायदा दी जाएगी। ये स्कॉलरशिप सिर्फ भारतीय नागरिकों के लिए है। यह स्कॉलरशिप सिर्फ पोस्टग्रेजुएट या मास्टर डिग्री के लिए दी जा रही है। इसके जरिए बैचलर्स की पढ़ाई नहीं की जा सकती है।
SBI स्कॉलरशिप के लिए शर्तें क्या हैं?
- आवेदक सिर्फ भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- पिछले अकेडमिक ईयर में न्यूनतम 7.5 CGPA या 75% नंबर होने चाहिए। एससी/एसटी वर्ग के लिए 65% और पीडब्ल्यूडी (PwBD) के लिए 60% अंक निर्धारित हैं।
- स्टूडेंट के पास QS रैंकिंग में शामिल टॉप-200 यूनिवर्सिटी में से किसी एक में एडमिशन मिला होना चाहिए। इसका मतलब है कि उसके पास यूनिवर्सिटी से मिला ऑफर लेटर होना चाहिए।
- स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करने वाले स्टूडेंट की परिवार की सालाना आय 6 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- स्टूडेंट के पास वर्तमान या पिछले अकेडमिक ईयर का वैलिड GRE / GMAT / MCAT / LNAT / LSAT स्कोरकार्ड होना चाहिए।
ऊपर बताई गईं शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर रहे स्टूडेंट्स को मालूम होना चाहिए कि इसमें आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों के लिए सीटें रिजर्व भी हैं।
कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य)
- यूनिवर्सिटी का आधिकारिक ऑफर लेटर
- स्टेटमेंट ऑफ पर्पज (SOP)
- IELTS / TOEFL स्कोरकार्ड
- QS/THE रैंकिंग का सबूत
- पासपोर्ट और वीजा
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक (SBI खाते को प्राथमिकता दी जाती है)
