एजुकेशन

SBI Clerk Prelims Result 2024 OUT: घोषित हुए 8283 पदों के लिए एसबीआई क्लर्क परीक्षा के रिजल्ट, लिंक हुआ एक्टिव

SBI Clerk Prelims Result 2024 Link Active on sbi.co.in: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 15 फरवरी की देर शाम क्लर्क भर्ती प्री परीक्षा के परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिये 8283 पदों को भरा जाएगा, उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट देखें।

Image

एसबीआई क्लर्क परिणाम 2024 आउट

SBI Clerk Prelims Result 2024 Link Active: भारतीय स्टेट बैंक ने 15 फरवरी की देर शाम क्लर्क भर्ती प्री परीक्षा 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस भर्ती अभियान के जरिये जूनियर एसोसिएट के 8283 पदों को भरा जाएगा, इन रिजल्ट्स को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से भी चेक रिजल्ट देखें। एसबीआई भर्ती परिणाम जारी (SBI Clerk Prelims Result 2024 OUT) होने के बाद उन सभी युवाओं का इंतजार खत्म हो गया जो जूनियर एसोसिएट बनने का सपना देख रहे हैं। एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा 2024 (SBI Clerk Pre Exam 2024) का आयोजन 5, 6, 11 और 12 जनवरी को चार पालियों में किया गया था।

तीनों खंड का एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट हुआ जारी - SBI Clerk Prelims Result 2024 Declared

प्रत्येक पाली एक घंटे की अवधि के लिए थी। एसबीआई क्लर्क पेपर में तीन खंड शामिल थे - अंग्रेजी भाषा, तर्क क्षमता और संख्यात्मक क्षमता।

मुख्य परीक्षा में पांच खंड शामिल होंगे - सामान्य अंग्रेजी, संख्यात्मक योग्यता, तर्क क्षमताए सामान्य और वित्तीय जागरूकता और कंप्यूटर योग्यता। एसबीआई जूनियर एसोसिएट परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षण मोड में आयोजित की गई थी।

एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2024ः SBI प्रीलिम्स रिजल्ट कैसे चेक करें - SBI Clerk Prelims Result 2024 Out, How to Check Online

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को क्लर्क भर्ती लिंक ढूंढना होगा।
  • पेज पर उपलब्ध एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 लिंक (SBI Clerk Prelims Result 2024 Link) पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 रिजल्ट खुल जाएगा।

अब इसके बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए तरीखों की घोषणा व एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इन अपडेट्स को इस लिंक (Mains Admit Card Download Link) से करें चेक।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article