एजुकेशन

SBI Clerk Mains Admit Card 2024: क्लर्क प्री परीक्षा के परिणाम के बाद एसबीआई ने तुरंत जारी किया मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड

SBI Clerk Mains Admit Card 2024 Download Link: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 15 फरवरी को क्लर्क भर्ती प्री परीक्षा 2024 के परिणाम जारी करने के बाद अगले चरण यानी मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए। उम्मीदवार यहां प्री परीक्षा का रिजल्ट और मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक देखें।

Image

एसबीआई क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2024

SBI Clerk Mains Admit Card 2024 Download Link: एसबीआई में क्लर्क परीक्षा देने वाले उम्मीदवार ध्यान दें, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 15 फरवरी की देर शाम क्लर्क भर्ती प्री परीक्षा 2024 रिजल्ट (SBI Clerk Pre Exam Result) जारी करने के बाद मेंस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इन एडमिट कार्ड को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट (SBI Official Website) पर जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के जरिये 8283 पदों को भरा जाएगा, उम्मीदवार यहां प्री परीक्षा का रिजल्ट और मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड (SBI Clerk Mains 2024 Admit Card Download) लिंक देखें।

एसबीआई क्लर्क भर्ती प्री परीक्षा 2024 नोटिफिकेशन (SBI Clerk Recruitment 2024) के तहत, यह भर्ती अभियान के जरिये जूनियर एसोसिएट के 8283 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए प्री परीक्षा का आयोजन 5, 6, 11 और 12 जनवरी को चार पालियों में किया गया था, जिसके लिए कल 15 फरवरी को रिजल्ट जारी कर दिया गया।

अब मेंस परीक्षा की बारी है। जानें कैसे होगी एसबीआई क्लर्क प्री परीक्षा 2024

एसबीआई क्लर्क प्री परीक्षा 2024 (SBI Clerk Mains 2024 Exam) में पांच खंड शामिल होंगे - सामान्य अंग्रेजी, संख्यात्मक योग्यता, तर्क क्षमता, सामान्य और वित्तीय जागरूकता, और कंप्यूटर योग्यता। अंग्रेजी को छोड़कर, अन्य सभी तीन खंडों में 50 प्रश्न होंगे। अंग्रेजी अनुभाग में 40 प्रश्न शामिल होंगे। मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता और कंप्यूटर के लिए परीक्षा की अवधि 45 मिनट है जबकि अंग्रेजी और सामान्य जागरूकता के लिए यह 35 मिनट है।

उम्मीदवार अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट से एसबीआई क्लर्क मेन्स कॉल लेटर डाउनलोड (SBI Clerk Mains 2024 Call Letter) कर सकते हैं।

एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र कैसे पाएं - SBI Clerk Mains 2024 Hall Ticket How to Download

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • पेज पर उपलब्ध Career विकल्प पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को SBI Clerk Mains Admit Card Download Link पर क्लिक करना होगा।
  • यहां अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • एसबीआई क्लर्क प्री मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र स्क्रीन आ जाएगा।
SBI Clerk Mains Admit Card Download Link

कब होगी एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा 2024 - SBI Clerk Mains Exam Date

एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स यानी क्लर्क मुख्य परीक्षा 25 फरवरी और 4 मार्च को निर्धारित है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article