SBI Clerk Prelims Result 2022: State Bank of India, SBI Clerk Prelims Result उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है, जिन्होंने प्रीलिम्स के लिए फॉर्म भरा था। SBI ने 2 जनवरी, 2023 को क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट के साथ साथ मेन्स एडमिट कार्ड भी जारी किया। दोनों अपडेट को यहां से चेक व डाउनलोड किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें अब मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा।
SBI क्लर्क मेन्स 2023 एडमिट कार्ड
जानें कब होगी SBI Clerk Mains Exam
SBI क्लर्क मेन्स 2023 परीक्षा 15 जनवरी, 2023 को आयोजित की जा सकती है। बता दें, SBI क्लर्क मेन्स 2023 परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन एडमिट कार्ड डाउनलोड विंडो 15 जनवरी तक उपलब्ध है। अक्सर तभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की विंडो खुली रहती है जिस दिन परीक्षा तिथि होती है, इसी आधार पर 15 जनवरी को एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा होने की संभावना जताई जा रही है।
SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम राज्यवार और श्रेणीवार जारी किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा के लिए SBI Clerk Prelims Result 2022 के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, लगभग 55000 उम्मीदवारों को जनवरी में आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा कार्यक्रम के लिए चुना गया है।
SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022, कैसे डाउनलोड करें
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट यानी sbi.co.in पर जाएं।
- अब 'Current Openings' पर जाएं।
- जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री) की भर्ती के खिलाफ दिए गए परिणाम लिंक "प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 'पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें
- एसबीआई जूनियर एसोसिएट परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। भविष्य में यह कागज काम आएगा, ऐसे में इसका प्रिंटआउट लेना भूलें।
Direct link for Sbi Clerk Prelims Result 2022
एसबीआई क्लर्क परिणाम उन उम्मीदवारों के लिए घोषित किया गया है जो 12, 19, 20 और 25 नवंबर, 2022 को ऑनलाइन आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए थे।
