Defence Research and Development Organization (DRDO) 10th Centre for Personnel Talent Management (CEPTAM) Result 2022 की घोषणा कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे यहां परिणाम चेक कर करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक दोनों देख सकते हैं। DRDO CEPTAM रिजल्ट्स को drdo.gov.in पर जारी किया गया है।
ऐसे होगा चयन
DRDO की आधिकारिक वेबसाइट -drdo.gov.in पर परिणाम जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अनंतिम चयन परीक्षा के लिए CBT परीक्षा में भाग लिया था, वे इसे अभी देखें और डाउनलोड करें। ध्यान दें, अनंतिम चयन उम्मीदवार के पद/ श्रेणी/ उप-श्रेणी के आधार पर टियर- II परीक्षा में प्राप्त योग्यता क्रम के आधार पर होगा।
DRDO की आधिकारिक वेबसाइट -drdo.gov.in से ऐसे देखें परिणाम
यहां दिए गए वेबसाइट पर जाएं।
अब Careers नाम के सेक्शन में जाएं।
अब CEPTAM Result नाम के लिंक पर क्लिक करें।
यहां रोल नंबर और जन्म तिथि की जानकारी दें।
परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा, इसका प्रिंटआउट ले लें।
Direct link for DRDO Result

DRDO CEPTAM 10 result 2022 link
फोटो साभार — DRDO
देखें न्यूनतम अर्हक
टीयर II के लिए न्यूनतम अर्हक अंक यूआर/ ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 40% और अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 35% है। परिणाम की घोषणा के बाद, डीआरडीओ जल्द ही नामांकित उम्मीदवारों के स्कोर/ रैंकिंग को अवरोही क्रम में वेबसाइट पर जारी कर सकता है।
DRDO CEPTAM का मतलब
DRDO CEPTAM का मतलब सेंटर फॉर पर्सनेल टैलेंट मैनेजमेंट है, जो भारत में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) का एक विंग है। यह DRDO को मानव संसाधन सहायता प्रदान करने और विभिन्न कार्मिक गतिविधियों जैसे भर्ती, प्रशिक्षण और प्रशासन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है। DRDO CEPTAM DRDO प्रयोगशालाओं और प्रतिष्ठानों में विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पदों को भरने के लिए विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और चयन प्रक्रियाओं का आयोजन करता है।
