LIVEबिहार स्कूल एग्जामिनेशन 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया, देखें नतीजे, साक्षी, अंशु और रंजन बने मैट्रिक टॉपर
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन की ओर से बिहार मैट्रिक 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, एसीएस एस सिद्धार्थ और BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने बोर्ड कार्यालय पर बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम जारी किया। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर उपलब्ध है।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया, देखें नतीजे, साक्षी, अंशु और रंजन बने मैट्रिक टॉपर
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन की ओर से बिहार मैट्रिक 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, एसीएस एस सिद्धार्थ और BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने बोर्ड कार्यालय पर बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम जारी किया। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर रिजल्ट उपलब्ध है। बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉप स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी हो चुकी है। इस बार कक्षा 10वीं में 3 छात्र अव्वल साबित हुए हैं, जिनके नाम साक्षी, समस्तीपुर; अंशु कुमार ,देहरी और रंजन ,भोजपुर हैं। टॉप 10 लिस्ट में 123 छात्रों ने जगह बनाई है। इस बार कुल मिलाकर 15,58,077 स्टूडेंट्स में से 12,79,294 छात्र पास हुए हैं। कुल मिलाकर 123 विद्यार्थी टॉप 10 का हिस्सा बने हैं। 3 स्टूडेंट्स 489 अंक लाकर पूरे राज्य में फर्स्ट रहे हैं। साक्षी कुमारी,अंशु कुमारी,रंजन वर्मा 489 यानी 97.89% अंक पाकर पहले स्थान पर रहे हैं।
बिहार बोर्ड ने इस बार 10वीं के रिजल्ट के लिए अलग से वेबसाइट जारी की हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट http://matricresult2025.com और matricbiharboard.com/ पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ व स्कूल कोड दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
BSEB मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी 2025, सोमवार से शुरू हो हुई थी। परीक्षा के लिए राज्य के कुल 15.85 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। एग्जाम राज्य के कुल 1677 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक हुई थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक थी। यहां छात्रों को कुल 3 घंटे 15 मिनट तक का समय दिया गया था।
Sarkariresult.com BSEB Bihar Board 10th Result 2025 LIVE: 15,58,077 स्टूडेंट्स में से 12,79,294 छात्र पास
बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉप स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी हो चुकी है। इस बार कक्षा 10वीं में 3 छात्र अव्वल साबित हुए हैं, जिनके नाम साक्षी, समस्तीपुर; अंशु कुमार ,देहरी और रंजन ,भोजपुर हैं। टॉप 10 लिस्ट में 123 छात्रों ने जगह बनाई है। इस बार कुल मिलाकर 15,58,077 स्टूडेंट्स में से 12,79,294 छात्र पास हुए हैं। कुल मिलाकर 123 विद्यार्थी टॉप 10 का हिस्सा बने हैं। 3 स्टूडेंट्स 489 अंक लाकर पूरे राज्य में फर्स्ट रहे हैं। साक्षी कुमारी,अंशु कुमारी,रंजन वर्मा 489 यानी 97.89% अंक पाकर पहले स्थान पर रहे हैं।
matricbiharboard.com, Sarkariresult.com: पहले स्थान पर तीन विद्यार्थी
बिहार बोर्ड 10वीं में टॉप 10 में 123 छात्र शामिल हुए। टॉप 10 में 60 छात्राएं जबकि 63 छात्र हैं। प्रथम स्थान पर तीन विद्यार्थी हैं। जिन्होंने 97.8 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। पहले स्थान पर साक्षी कूमार, समस्तीपुर, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा का नाम है।
www.matricresult.com 2025, Bihar board 10th result live: शुरू होने वाली है प्रेस कांफ्रेंस
बिहार बोर्ड पटना कार्यालय में शुरू होने वाली है प्रेस कांफ्रेंस। मंच पर तीन कुर्सियां लगी हैं जिन पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, आनंद किशोर और एसीएस बैठेंगे।
matric result 2025.com, बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट LIVE: जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन की ओर से बिहार मैट्रिक 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, एसीएस एस सिद्धार्थ और BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने बोर्ड कार्यालय पर बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम जारी किया। अब वह प्रेस वार्ता में रिजल्ट की डिटेल साझा करेंगे।
matric result 2025.com, BSEB Bihar Board 10th result 2025: बस पांच मिनट में बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट
तय समयानुसार 12 बजे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। केवल 5 मिनट के भीतर छात्रों के लिए लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
matric result 2025.com: पटना कार्यालय पर पहुंचे छात्र
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कार्यालय पटना पर बीएसईवी के अध्यक्ष आनंद किशोर भी पहुंच चुके हैं। इसके अलावा कक्षा 10वीं के पटना के छात्र भी बोर्ड कार्यालय के बाहर जुटे हुए हैं।
matric result 2025.com, BSEB Bihar Board 10th Result 2025 LIVE: 10 मिनट में जारी हो जाएगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अब बस 10 मिनट के अंदर जारी कर दिया जाएगा। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड हर बार की तरह रिजल्ट के साथ टॉपर्स के नाम और उनके पर्सेंटेज की भी घोषणा करेगा। बीते वर्ष हाईस्कूल का पास पर्सेंटेज 82.91 प्रतिशत देखने को मिला था। इस वर्ष परीक्षा में कुल 16 लाख 64 हजार 252 छात्र में से 13 लाख 79 हजार 842 छात्र पास हुए थे। हालांकि इस बार कयास लगाया जा रहा है कि पिछली बार से ज्यादा पास पर्सेंटेज देखने को मिल सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद छात्र एसएमएस, डिजिलॉकर के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
matricresult2025.com व matricbiharboard.com से देखें बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट
Bihar Board 10th Result 2025 Released होने के बाद निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें
- Bihar Board 10th Result 2025 Website पर जाएं: matricresult2025.com या matricbiharboard.com
- Bihar Board 10th Result 2025 Link पर जाएं।
- Bihar Board 10th Result 2025 Roll Number और रोल कोड डालें।
- अपना बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 देखने के लिए विवरण सबमिट करें।
Matric Result, BSEB Bihar Board 10th Result 2025 LIVE: बिहार बोर्ड रिजल्ट 10th 2025 result
15 लाख 68 हजार से अधिक छात्र Matric Result, BSEB Bihar Board 10th Result 2025 का इंतजार कर रहे हैं। बिहार बोर्ड रिजल्ट 10th 2025 result देखने वाले छात्रों की धड़कन बढ़ गई है। अब से कुछ देर में उनका रिजल्ट जारी होने वाला है।
Matric Result, BSEB Bihar Board 10th Result 2025 LIVE: बोर्ड कार्यालय पहुंचने वाले हैं शिक्षा मंत्री
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन कार्यालय के बाहर मीडिया के लोग पहुंच चुके हैं। अब से 20 मिनट में बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी करने के लिए प्रेस कांफ्रेंस शुरू होने वाली है। बोर्ड कार्यालय पहुंचने वाले हैं शिक्षा मंत्री सुनील कुमार।
बिहार बोर्ड रिजल्ट 10th 2025 result: पिछले 5 साल में किन जिलों से बने हैं टॉपर्स
वर्ष 2024 में बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया गया था और पूर्णिया जिले के शिवांकर कुमार टॉपर (Bihar Board Topper 2024) बने थे। 2023 में पहले नंबर पर एमडी रुम्मन अशरफ पर रहे थे। वे शेखपुरा जिले से ताल्लुक रखते हैं। 2022 मे रामायणी रॉय ने बीएसईबी कक्षा 10वीं परीक्षा में टॉप किया था। रामायणी औरंगाबाद की रहने वाली हैं। 020 में हिमांशु राज ने टॉप किया था। हिमांशु रोहतास जिले के रहने वाले हैं।
matric result 2025.com: कौन जारी करेगा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025
बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, एसीएस एस सिद्धार्थ और BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर बोर्ड बहुत जल्द पटना स्थित बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के कार्यालय पहुंचने वाले हैं। कार्यालय में प्रेस वार्ता होगी और इसी दौरान शिक्षा मंत्री सुनील कुमार लैपटॉप पर क्लिक कर बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर देंगे।
BSEB Bihar Board Result 2025 live: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।
BSEB 10th Toppers Prize Money Doubled: 10वीं में टॉप करने वाले छात्रों को मिलेंगे लाखों रुपये
नकद पुरस्कार के साथ ही उन्हें लैपटॉप, सर्टिफिकेट और मेडल भी मिलेगा। दूसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को 1.5 लाख रुपये पुरस्कार राशि मिलेगी, जो कि पिछले साल 75 हजार थी। वहीं, तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को 1 लाख और चौथे स्थान पर आने वाले छात्रों को 30 हजार रुपये मिलेंगे।
Matric Result, BSEB Bihar Board 10th Result 2025 LIVE: टॉपर्स पर बरसेगा पैसा, हो जाएंगे मालामाल
इस साल बिहार बोर्ड टॉपर्स की पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी गई है। बिहार सरकार ने पिछले साल ही यह घोषणा कर दी थी कि 2025 में 10वीं व 12वीं टॉपर्स को दोगुनी राशि दी जाएगी। इस हिसाब से इस साल 10वीं व 12वीं के टॉपर्स को 1 लाख की जगह 2 लाख रुपये मिलेंगे।
Matric Result, BSEB Bihar Board 10th Result 2025 LIVE: डिजिलॉकर से देखें बिहार बोर्ड 10 रिजल्ट
सबसे पहले आधिकारिक डिजिलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं
अपना क्रेडेंशियल डालकर लॉगिन करें (अगर अकाउंट नहीं है तो साइन कर लें)
आधिकारिक डिजिलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं और Result वाले टैब पर क्लिक करें
BSEB 10वीं रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें
इतना करते ही परिणाम देखने में सक्षम होंगे
Matric Result, BSEB Bihar Board 10th Result 2025 LIVE: अगले एक घंटे में जारी होगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का इंतजार अगले एक घंटे में खत्म हो जाएगा। बीएसईबी द्वारा ठीक 12 बजे हाईस्कूल (Matric Result) रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। इसी के साथ टॉपर्स की सूची भी बिहार बोर्ड द्वारा जारी कर दी जाएगी। स्टूडेंट बिहार बोर्ड की वेबसाइट matricresult2025.com,biharboardonline.com या results.biharboardonline.com पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
NOTE:
BSEB Bihar Board 10th Result, biharboardonline.bihar.gov.in 2025 LIVE: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज ही मेट्रिक (Bihar Board 10th Result 2025)के रिजल्ट की घोषणा ऑफिसियल वेबसाइट पर करेगा, बोर्ड रिजल्ट का ऐलान होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com, results.biharboardonline.com, bsebmatric.org पर जाकर चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025, बिहार बोर्ड रिजल्ट 10th 2025 result,बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक कैसे करें,मैट्रिक का रिजल्ट कब निकलेगा, मैट्रिक का रिजल्ट कब आएगा से से जुड़े सभी सवालों का जवाब हमारे लाइव ब्लॉग पर आपको सटीक और आसान शब्दों में मिलेगा। छात्रों से अनुरोध है कि लगातार ऑफिशियल वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें।
Bihar Board 10th Matric Result 2025 LIVE - बीते सालों में कब जारी हुआ रिजल्ट
2024 - 31 मार्च
2023 - 31 मार्च
2022 - 31 मार्च
2021 - 5 अप्रैल
2020 - 26 मई
2019 - 6 अप्रैल
2018 - 26 जून
Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE - SMS पर ऐसे चेक करें 10वीं रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट एसएमएस पर चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को BIHAR10 स्पेस ROLL NUMBER टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 LIVE: मिलेगा स्क्रूटनी कराने का मौका
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के लिए स्क्रूटनी प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होने वाली है। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट देखने के बाद जो छात्र अपने मार्क्स को लेकर खुश नहीं हैं, उन्हें अपने नतीजों की री-चेकिंग के लिए आवेदन करने का मौका दिया जाएगा।