LIVE

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 : भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क के लिए अप्लाई का मौका, जानें कब आएगा नोटिफिकेशन

अंकिता पांडेUpdated Sep 4, 2023, 17:12 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023
Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 : भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क के लिए अप्लाई का मौका, जानें कब आएगा नोटिफिकेशन

Sarkari Naukri Job, Sarkari Result 2023 Latest Government Jobs in India Updates: आ गई उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा की तिथि, यहां से करें चेक ! सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। देशभर में 10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यहां हम आपको लेटेस्ट सरकारी नौकरी के साथ ही सरकारी एग्जाम, सरकारी रिजल्ट, आंसर-की व एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी बताएंगे।

SSC MTS & Havaldar Result 2023 Declared! Direct Link

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 17 अक्टूबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 नवंबर निर्धारित की गई है। वहीं, राजस्थान लोक सेवा आयोग ने लाइब्रेरियन, फिजिकल टीचर इंस्ट्रक्टर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 533 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी rpsc.rajasthan.gov.in पर 6 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

SEPT 04, 2023 15:37 IST

Sarkari Result 2023 LIVE - सरकारी परीक्षा निदेशालय आज जारी करेगा रिजल्ट

सरकारी परीक्षा निदेशालय (डीजीई) तमिलनाडु आज, 4 सितंबर को एचएसई प्रथम और द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षाओं के पुन: कुल और पुनर्मूल्यांकन परिणाम घोषित करने जा रहा है। ये परिणाम दोपहर में dge.tn.gov.in पर घोषित किए जाएंगे।
SEPT 04, 2023 15:02 IST

Sarkari Naukri 2023 Live - भारतीय स्टेट बैंक द्वारा क्लर्क की होगी भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा क्लर्क (एसबीआई क्लर्क 2023) के भर्ती अभियान के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी करने की उम्मीद है। प्रोबेशनरी ऑफिसर (एसबीआई पीओ 2023) के लिए अधिसूचना का भी इंतजार है। ये करियर पोर्टल sbi.co.in पर उपलब्ध होंगे।
SEPT 04, 2023 14:44 IST

Sarkari Naukri 2023 Live - आ गई उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा की तिथि

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (ttar Pradesh Preliminary Eligibility Test (PET)) की तारीखों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा 28 अक्टूबर 2023 (शनिवार) और 29 अक्टूबर 2023 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।
SEPT 04, 2023 13:56 IST

Sarkari Naukri Live - यूपीपीएससी के जरिये स्टाफ नर्स की भर्ती

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) आयुर्वेद परीक्षा पोस्ट अधिसूचना 2023 जारी की है। जो भी उम्मीदवार इस यूपीपीएससी स्टाफ नर्स आयुर्वेद 2023 रिक्ति भर्ती 2023 में रुचि रखते हैं, वे 04 सितंबर 2023 से 04 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SEPT 04, 2023 13:09 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE - इंजीनियरिंग सेवा मुख्य लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा इंजीनियरिंग सेवा मुख्य लिखित परीक्षा (ईएसई) 2023 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इंटरव्यू 13 सितंबर से शुरू होगा. पीटी सुबह 9 बजे और दोपहर 1 बजे होगी. पीटी राउंड में भाग लेने के लिए कुल 303 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
SEPT 04, 2023 12:04 IST

Sarkari Naukri Live 2023 - टकसाल में करें नौकरी

हैदराबाद के चेरलापल्ली स्थित भारत सरकार टकसाल ने तकनीशियन के 53 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इस सीधी भर्ती अभियान के लिए igmhyderamba.spmsil.com पर आवेदन कर सकते हैं। आखिरी तारीख 1 अक्टूबर है।
SEPT 04, 2023 10:55 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE: उत्तर प्रदेश सरकार में नौकरी

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही अपने यहां पर विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में बंपर भर्ती का ऐलान करने वाला है। हालांकि इससे संबंधित अभी किसी प्रकार का कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
SEPT 04, 2023 10:36 IST

UPSSSC ने निकाली नौकरी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 277 स्टेनोग्राफर पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SEPT 04, 2023 10:11 IST

Sarkari Naukri 2023 Live - भारतीय तटरक्षक बल में नौकरी

भारतीय तटरक्षक बल ने नाविक पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार भारतीय तटरक्षक बल की आधिकारिक साइट join Indiancoastguard.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 350 पदों को भरेगा।
SEPT 04, 2023 09:24 IST

Sarkari Naukri Result Live- OPTCL में सरकारी नौकरी

ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, OPTCL ने मैनेजमेंट ट्रेनी और जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट optcl.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SEPT 04, 2023 08:53 IST

Sarkari Naukri 2023 Live - इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया में होगी भर्ती

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने रोजगार समाचार (2-8) सितंबर 2023 में भर्ती अधिसूचना की घोषणा की है। संस्थान नई दिल्ली/नोएडा स्थित अपने मुख्यालय, पूरे भारत में क्षेत्रीय कार्यालयों और चैप्टर कार्यालयों में कई पदों पर भर्ती करने के लिए तैयार है।
SEPT 04, 2023 08:05 IST

Sarkari Naukri Live- पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन में सरकारी नौकरी

ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, OPTCL ने मैनेजमेंट ट्रेनी और जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट optcl.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SEPT 03, 2023 19:00 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE: अप्रेंटिस के 6160 पदों पर वैकेंसी

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 6160 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
SEPT 03, 2023 18:49 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE: स्टेनोग्राफर के पदों पर वैकेंसी

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइ upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
SEPT 03, 2023 18:19 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE: इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 LIVE इंडियन कोस्ट गार्ड ने अपने यहां पर 10 अलग अलग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्टोर नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच), यांत्रिक (मैकेनिकल), यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल) और यांत्रिक (इलेट्रॉनिक्स) समेत कई पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
SEPT 03, 2023 17:58 IST

Sarkari Naukri Result 2023 Live: कांस्टेबल के 50 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी

Sarkari Naukri Result 2023 Live यूपी पुलिस में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जल्द ही आपने यहां पर 50 हजार से अधिक कांस्टेबल के पदों पर वैकेंसी निकालने वाला है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
SEPT 03, 2023 17:24 IST

Sarkari Naukri Result 2023 Live: सिविल जज के पदों पर वैकेंसी

Sarkari Naukri Result 2023 Live झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल जज पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
SEPT 03, 2023 16:47 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 Live - सरकारी नौकरी की बहार

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 Live सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार जल्द ही अपने यहां पर विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में बंपर भर्ती निकालने वाला है। हालांकि अभी इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
SEPT 03, 2023 16:08 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 Live - कब आएगा यूजीसी नेट नोटिफिकेशन

एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। बता दें कि यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
SEPT 03, 2023 15:30 IST

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2023 Live - एसबीआई क्लर्क नोटिफिकेशन जल्द

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से क्लर्क एग्जाम का नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी कर दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।