Sarkari Naukri 2026, Government Jobs In Bank, Police, UP PCS, NDA: बेरोजगारी के दौर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Sarkari Naukri 2026) खबर है। एक तरफ जहां इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन ने क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती (Government Jobs In Bank) निकाली है। वहीं हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग महिला और पुरुष कांस्टेबल के 734 पदों पर आवेदन जारी है। इसके अलावा नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने भी अपने यहां पर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती (IBPS Clerk Recritment) निकाली है। वहीं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अप्रेंटिस के पदों पर भी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2026 के लिए आज आवेदन की आखिरी (Himachal Pradesh Constable Recuitent) तारीख है।
Sarkari Naukri 2026: आर्मी, पुलिस, बैंक और इसरो समेत इन विभागों में 13000 से ज्यादा नौकरी
ऐसे में यदि आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये हफ्ता आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। यहां हम आपके लिए आर्मी, पुलिस, क्लर्क, अप्रेंटिस समेत कई विभागों में सरकारी नौकरियां लेकर आए हैं। यहां आप जान सकते हैं कि किस विभाग में कितनी वैकेंसी निकली है और इसके लिए क्या क्वालिफिकेशन, एज लिमिट और आवेदन प्रक्रिया है।
IBPS Clerk Recruitment 2026: आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर निकली वैकेंसी
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क (CRP CSA-XVI) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 11403 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके जरिए बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक के क्लर्क के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2026 है।
Himachal Pradesh Constable Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी
पुलिस विभाग में नौकरी की सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कांस्टेबल के कुल 734 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें पुरुष कांस्टेबल के 491 व महिला कांस्टेबल के 243 पदों पर भर्ती होगी। यहां आवेदन के लिए 10 जुलाई को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 6 अगस्त 2026 है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Indian Navy SSC Recruitment 2026: भारतीय नौसेना में एसएससी ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी
भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 275 पदों की रिक्तियों पर भती की जाएगी। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 3 अगस्त 2026 है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
UP PCS Application Form 2026: यूपी पीसीएस प्रीलिम्स के लिए आवेदन जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग बहुत जल्द संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की विंडो कल यानी 3 अगस्त को बंद कर दी जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वो आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमे डिप्टी कलेक्टर (SDM), डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP), ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO), सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (RTO) और असिस्टेंट कमिश्नर (व्यापार कर) और अन्य समकक्ष प्रशासनिक पद शामिल हैं।
ISRO Apprentice Recruitment 2026: इसरो के अप्रेंटिस के पदों पर निकली वैकेंसी
यदि आप भी इसरो में काम करने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन जारी है। इस भर्ती के जरिए बेंगलुरु स्थित U.R. Rao Satellite Centre (URSC) में कुल 410 अप्रेंटिस की भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 28 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसरो ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2026 से शुरू कर दी है। यह अप्रेंटिसशिप सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि ISRO जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में काम सीखने का अवसर भी है। यहां चुने गए उम्मीदवारों को हाई-टेक माहौल में काम करने का अनुभव मिलेगा, जिससे उनके करियर को नई दिशा मिल सकती है।
