AVNL Recruitment 2026, Sarkari Naukri: 10वीं 12वीं पास कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (AVNL Recruitment 2026) खबर है। आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) ने अपने यहां पर एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी (AVNL Executive Recruitment) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1213 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट avnl.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। यहां आप एवीएनएल के एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
AVNL Executive, Non Executive Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी
एवीएनएल के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए नॉन एग्जीक्यूटिव के 1,005 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें फिटर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और पेंटर के पद शामिल हैं। इसके अलावा एग्जीक्यूटिव के 208 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जूनियर मैनेजर (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स), असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, सीनियर मैनेजर और कंसल्टेंट के पद शामिल हैं।
AVNL Executive, Non Executive Qualification: एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव के लिए क्वालिफिकेशन
एवीएनएल के एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट अनिवार्य है। इसके अलावा मैनेजरियल के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी संबंधित विषय में B.E. / B.Tech या इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना जरूरी है। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, फाइनेंस और ह्यूमन रिसोर्स (HR) विभाग के लिए संबंधित डिग्रियां (जैसे MBA, MCA, CA आदि) रखने वाले भी यहां आवेदन कर सकेंगे।
AVNL Executive, Non Executive Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले AVNL की ऑफिशियल वेबसाइट avnl.co.in पर जाएं
- होमपेज पर जाकर AVNL Executive, Non Executive Posts Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रत निकाल लें।
AVNL Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क
यहां आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General Category), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है। इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग, पीडब्ल्यूडी (PWD), भूतपूर्व सैनिक व महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।
